राजस्थान में लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बढ़ी, सीएम भजनलाल शर्मा ने की बड़ी घोषणाएं

राजस्थान में लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बढ़ी, सीएम भजनलाल शर्मा ने की बड़ी घोषणाएं

CM Bhajanlal Sharma makes major announcements.

CM Bhajanlal Sharma makes major announcements.

जयपुर। CM Bhajanlal Sharma makes major announcements... आपातकाल में जेल जाने वालों की पेंशन में राजस्थान सरकार ने बढ़ोतरी की है। शहर में आयोजित "संविधान हत्या दिवस" और लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को मासिक पेंशन अब 25 हजार रुपये दी जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों को अन्य सुविधाएं देने की भी घोषणा की। गौरतलब है कि अब तक इनको 20 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलती थी।

सीएम ने लोकतंत्र सेनानियों की चिकित्सा सहायता चार हजार रुपये मासिक से बढ़ाकर पांच हजार करने और राजस्थान रोडवेज की बसों में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा देने की भी घोषणा की है।

इस मौके पर सीएम शर्मा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि वह संविधान बचाने की बात करती है, लेकिन इतिहास में वही आपातकाल लागू करने के लिए जिम्मेदार रही है। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी।