India's First Hydrogen Train

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हाई-स्पीड ट्रायल सफल, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी

pp

India's First Hydrogen Train

भारतीय रेलवे ने स्वच्छ और हरित परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का अंतिम हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। शुक्रवार को हुए ट्रायल के दौरान ट्रेन ने 120 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार हासिल की।

यह हाइड्रोजन ईंधन से संचालित ट्रेन धुआं नहीं छोड़ेगी और प्रदूषण भी नहीं फैलाएगी। इसे भारतीय रेलवे के लिए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह 'हाइड्रोजन पावर्ड' ट्रेन हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच संचालित की जाएगी। ट्रेन को नीले रंग के साथ सफेद धारियों वाले आकर्षक डिजाइन में तैयार किया गया है। इसके ट्रायल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेन तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही है।

रेलवे के अनुसार, कुछ आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाएं और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस ट्रेन को आम यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन से भारतीय रेलवे को कार्बन उत्सर्जन कम करने और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।