Pappu Yadav said on getting the symbol of Bima
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

महागठबंधन में रार : बीमा को सिंबल मिलने पर पप्पू यादव ने कहा, दुनिया छोड़ देंगे पूर्णिया नहीं

Pappu Yadav said on getting the symbol of Bima

Pappu Yadav said on getting the symbol of Bima

Pappu Yadav said on getting the symbol of Bima- पटना। बिहार में महागठबंधन के सीट बंटवारे को लेकर भले दिल्ली में बैठक चल रही हो, लेकिन राज्य में घमासान मचा हुआ है। पूर्णिया सीट को लेकर राजद और कांग्रेस पार्टी आमने-सामने नजर आ रही है।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव तीन दिन से दिल्ली में हैं। इस बीच, बुधवार को बिहार की पूर्व मंत्री बीमा भारती ने दावा किया कि पूर्णिया सीट से राजद ने उन्हें टिकट देते हुए सिंबल दे दिया।

जदयू को छोड़कर हाल ही में राजद में शामिल हुई भारती के इस दावे के बाद पूर्णिया सीट पर महागठबंधन में रार खुलकर सामने आ गई। पूर्व मंत्री के इस दावे के बाद पूर्व सांसद और कांग्रेस के नेता पप्पू यादव ने कहा कि वह "दुनिया छोड़ देंगे, लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे"।

पप्पू यादव ने कहा कि वह पूर्णिया के युवा, महिलाओं, बुजुर्गों से आशीर्वाद ले चुके हैं। सभी से पूर्णिया को नम्बर एक बनाने का वादा कर चुके हैं। ऐसे में पूर्णिया छोड़ने का सवाल ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह पूर्णिया के बेटे हैं और मरते दम तक यहीं रहेंगे। नामांकन भरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बस वे पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि हाल में ही पप्पू यादव ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी और फिर दिल्ली जाकर अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया था। इसके बाद यह तय माना जा रहा था कि पप्पू यादव कांग्रेस की टिकट पर पूर्णिया से लडेंगे।

फिलहाल, पूर्णिया सीट को लेकर बीमा भारती और पप्पू यादव के जरिए राजद और कांग्रेस आमने-समाने नजर आ रही है। अब देखने वाली बात है कि दोनो पार्टियों के 'थिंकटैंक' इस समस्या का समाधान कर पाते हैं या यहां दोस्ताना संघर्ष होगा।