Panchkula Dead Body Found| पंचकूला में लाश मिलने से सनसनी; झाड़ियों में पड़ा मिला युवक, आंख से निकल रहा था खून, लोगों ने पुलिस को बताया

पंचकूला में लाश मिलने से सनसनी; झाड़ियों में पड़ा मिला युवक, आंख से निकल रहा था खून, लोगों ने पुलिस को बताया

Panchkula Dead Body Found Police Update

Panchkula Dead Body Found Police Update

Panchkula Dead Body Found: चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकूला में एक युवक की लाश मिली है। जिसके बाद सनसनी का माहौल बन गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करने में लगी हुई है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि, युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। ऐसे में हत्या होने की बात कह पाना अभी मुश्किल है। हालांकि, युवक की एक आंख से खून निकलता जरूर पाया गया है। फिलहाल, पूरी जांच के बाद ही युवक की मौत की असली वजह पता लग पाएगी।

Panchkula Dead Body Found Police Update
Panchkula Dead Body Found Police Update

 

हाथ में टैटू बना हुआ है

मृतक युवक की शिनाख्त अभी भले न हो पाई हो लेकिन उसकी उम्र लगभग 35 साल लग रही है। इसके साथ ही उसके सीधे हाथ में टैटू बना हुआ है। हाथ में मेहदवान और लव-मॉम डैड लिखा हुआ है।

Panchkula Dead Body Found Police Update
Panchkula Dead Body Found Police Update

 

लोगों ने पुलिस को बताया

बताया जाता है कि, मृतक युवक को सबसे पहले मौके से गुजरने वाले लोगों ने देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी।