विजीलैंस द्वारा पंचायत सचिव 6,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ रंगे हाथों काबू
BREAKING
'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया ये साड़ी 39 करोड़ रुपये की; क्या हुआ हैरान रह गए, मुंबई में बनाई गई, जानिए दुनिया की इस सबसे महंगी साड़ी में आखिर ऐसा क्या?

विजीलैंस द्वारा पंचायत सचिव 6,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ रंगे हाथों काबू

विजीलैंस द्वारा पंचायत सचिव 6

विजीलैंस द्वारा पंचायत सचिव 6,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़, 11 सितम्बर:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज गाँव हरियाऊ खुर्द जि़ला पटियाला के एपीआई- कम-पंचायत सचिव जरनैल सिंह को 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।  
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पंचायत विभाग के कर्मचारी जरनैल सिंह को अजैब सिंह निवासी गाँव हरियाऊ खुर्द, ब्लॉक पातड़ां, पटियाला की शिकायत पर काबू किया गया है।  
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उपरोक्त पंचायत सचिव आर.टी.आई. कानून के अंतर्गत उसके गाँव में ग्राम पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों से सम्बन्धित कुछ रिकॉर्ड देने के बदले उससे 6,000 रुपए की और माँग कर रहा है, जबकि इसी मामले में यह रिकॉर्ड देने के लिए पहले ही 4,000 रुपए उसके पास से ले चुका है।  
शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सूचना की पड़ताल करने के उपरांत पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और मुलजिम पंचायत सचिव को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया गया।  
उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।