Pakistan Ceasefire Violation| पाकिस्तान फिर बौखलाया, भारतीय सीमा पर की ताबड़तोड़ गोलीबारी, दागे मोर्टार, बंकरों में छिपे लोग
BREAKING
पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया ये साड़ी 39 करोड़ रुपये की; क्या हुआ हैरान रह गए, मुंबई में बनाई गई, जानिए दुनिया की इस सबसे महंगी साड़ी में आखिर ऐसा क्या? पंजाब में 'ऑपरेशन प्रहार-2' का ऐलान; वांटेड गैंगस्टरों की आएगी आफत, खुद सीनियर पुलिस अफसर फील्ड पर उतरेंगे, DGP को सुनिए

पाकिस्तान बौखलाया, कर डाली नापाक हरकत; भारतीय सीमा पर की ताबड़तोड़ गोलीबारी, दागे मोर्टार, बंकरों में छिपे लोग, घरों को नुकसान

Pakistan Ceasefire Violation Firing on Border BSF News Update

Pakistan Ceasefire Violation Firing on Border BSF News Update

Pakistan Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती अरनिया इलाके में नापाक हरकत की है। पाकिस्तान ने वीरवार रात को अचानक सीजफायर का उल्लंघन किया और भारतीय सीमा की तरफ जमकर गोलीबारी की। पाकिस्तान के रेंजर सिर्फ गोलीबारी तक ही नहीं रुके, उन्होने मोर्टार भी दागे। जिसमें इलाके के अंदर सीमा के नजदीक स्थित कई घरों को नुकसान भी हुआ। वहीं घरों में रह रहे लोगों को बंकरों में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। पाकिस्तान की गोलीबारी और विस्फोटों की आवाज सुन लोग दहशत में थे। हालांकि, इलाके के रहवासी पूरी तरह से सुरक्षित हैं लेकिन बीएसएफ़ के एक जवान के घायल होने की खबर है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात 8 बजे से शुरू हु गोलीबारी, BSF चौकियों को बनाया निशाना

बताया जा रहा है कि, वीरवार रात 8 बजे के आसपास पाकिस्तान के रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन किया और बिना किसी उकसावे के भारतीय सीमा की तरफ BSF चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। इस दौरान बीएसएफ़ की तरफ से अपना बचाव किया गया और जरूरी कार्रवाई की गई। पाकिस्तान की तरफ से सुबह 3 बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। भारतीय सीमा में पाकिस्तान की ओर से दागे गए तीन मोर्टार शेल मिले हैं। मोर्टार दागने से कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

हम बहुत डर गए... लगा जान चली जाएगी

पाकिस्तान की गोलीबारी को लेकर अरनिया इलाके के लोग पूरी रात बंकरों में रहे। एक स्थानीय शख्स ने बताया कि, पाकिस्तान की ओर से रात 8 बजे जब गोलाबारी शुरू हुई तो पहले गोलीबारे धीरे-धीरे हो रही थी लेकिन बाद में गोलीबारी तेज हो गई। जिसके चलते हमें बीएसएफ़ ने बंकरों में जाने की सलाह दी। शख्स ने बताया कि, यहां 4-5 बंकर बनाए गए हैं... ये बंकर काफी बड़े हैं। शख्स ने कहा कि, हम बहुत डर गए थे, ऐसा लग रहा था कि जान चली जाएगी। अभी भी सभी लोग अपने घरों में बंद हैं। ऐसी घटना 2-3 साल बाद हुई है।