One woman killed, five injured in a road accident in Kinnaur district
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

किन्नौर जिले में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत, पांच लोग घायल

One woman killed, five injured in a road accident in Kinnaur district

One woman killed, five injured in a road accident in Kinnaur district

किन्नौर:किन्नौर जिले में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

जानकारी के अनुसार निचार तहसील के यागपा रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 6 लोग सवार थे। ये कार काफनू से यागपा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार यागपा चौकी के पास पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल है। स्थानीय लोगों को हादसे का पता चला तो उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है