कोटकपूरा गोली कांड : लोग इस दिन SIT  प्रमुख के पास घटना सम्बन्धी कोई भी जानकारी कर सकते हैं साझा

कोटकपूरा गोली कांड : लोग इस दिन SIT  प्रमुख के पास घटना सम्बन्धी कोई भी जानकारी कर सकते हैं साझा

Kotkapura Bullet Case

Kotkapura Bullet Case

लोग वटसऐप और ई-मेल के द्वारा भी जानकारी सांझा कर सकते हैं : ए. डी. जी. पी. एल. के. यादव
ए.डी.जी.पी. एल. के. यादव ने लोगों का एस.आई.टी. का सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया

चंडीगढ़, 5 फरवरीः Kotkapura Bullet Case: कोटकपूरा गोली कांड की जांच मुख्य पड़ाव पर पहुँचने के उपरांत विशेष जांच टीम (SIT) के प्रमुख ए. डी. जी. पी. एल. के. यादव ने आज कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले सम्बन्धी कोई और जानकारी(any further information about the case) है, जिससे इस मामले के नतीजे पर प्रभाव पड़ सकता है, वह निजी तौर पर 10 फरवरी या 14 फरवरी, 2023 को प्रातःकाल 11 बजे से शाम 4 बजे तक, पंजाब पुलिस हैडक्वाटर, सैक्टर 9 सी में स्थित उनके दफ़्तर उनको मिल कर सांझी कर सकते हैं। ज़िक्रयोग्य है कि कोटकपूरा गोलीकांड की घटना(Kotkapura firing incident) 14 अक्तूबर, 2015 को घटी थी। 

उन्होंने कहा कि लोग इस सम्बन्धी वटसऐप नंबर 9875983237 पर मेसेज भेज कर या आई. डी. newsit2021kotkapuracase@gmail.com पर ईमेल करके भी जानकारी सांझा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा इस पड़ाव पर किसी भी ज़िम्मेदार व्यक्ति की तरफ से दी कोई भी इन्पुट/जानकारी एस. आई. टी. के लिये जांच की इस कानूनी प्रक्रिया को जल्द से जल्द मुकम्मल करने में बहुत लाभदायक साबित हो सकती है। 
ए. डी. जी. पी. को सौंपी इस ज़िम्मेदारी को निभाने में एस. आई. टी. का सहयोग करने के लिए उन्होंने पंजाब के लोगों का धन्यवाद भी किया। 

ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ के निर्देशों पर राज्य सरकार ने कोटकपूरा गोली कांड मामले की जांच के लिए ए. डी. जी. पी. एल. के. यादव, आई. जी. राकेश अग्रवाल और एस. एस. पी. मोगा गुलनीत सिंह खुराना समेत तीन सीनियर अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम ( एस. आई. टी.) का गठन किया था।

यह पढ़ें:

फिरोजपुर में BSF ने 17 लाख ड्रग्स मनी के साथ एक को किया गिरफ्तार, आरोपी का साथी सेना का सिपाही फरार

पंजाब में अमृतसर-बठिंडा हाईवे बंद: बहबल कलां इंसाफ मोर्चा ने NH पर लगाया टेंट, अनिश्चितकाल के लिए जाम किया

मोहाली के उद्योगपतियों ने पंजाब इन्फोटेक पर भेदभाव का आरोप लगाया