मोशी के मॉडर्न मैनेजमेंट टूल्स

O-I-C-D (ऑब्जरवेशन-इंटरप्रिटेशन-कॉम्प्रिहेंशन-डिसिशन),संचार कौशल का शक्तिशाली सूत्र।

Magical Moshy banner_10-Feb-2023

O-I-C-D

मोशी के मॉडर्न मैनेजमेंट (आधुनिक समय के प्रबंधन) के कुछ सीधे-सादे किन्तु तर्क की कसौटी पर खरे सूत्र हैं, जिनमें से एक ओ-आई-सी-डी है। अपने वातावरण को समझो, लोगों को समझो, सामने वाला अपनी भाषा में क्या कह रहा है उन शब्दों का अर्थ समझो, साथ ही यह भी समझो कि वो जो कुछ शब्दों से बयान नहीं कर पा रहा है वो बातें क्या हैं? इतना समझने के बाद किसी भी निर्णय पर पहुंचना आसान हो जाता है। व्यक्ति क्या बोल रहा है उससे अधिक ये जानना ज़रूरी होता है कि वो क्या चाह रहा है - उसका इरादा क्या है।

सबा अपने टिफिन बॉक्स को बंद करते हुए - मिo मोशी क्या हुआ? आप कोई विशेष बात...? सबा अपना वाक्य पूरा भी नहीं कर पाई थी कि मोशी ने कहा - हाँ...काफ़ी विशेष...ख़ास तौर पे तुम्हारे लिए। ऐसा क्या हैं...मेरे लिए? - सबा मोशी की टांग खींचते हुई बोली। मोशी - अभी कुछ घंटे पहले तुमने मुझसे भूमि सिंह के बारे में बात की, राइट? सबा ने तुरंत उत्तर दिया - राइट! वो व्यक्ति मुझसे ऑफिस में मिलने अचानक आ धमके और मेरा एक घंटे से अधिक इंतज़ार करके चले गए। अरे सहीं में? सबा उतना चकित नहीं हुई जितना कि उसने मोशी का मन रखने के लिए दिखाया।

मोशी ने सारी कहानी सबा को सुना दी। ओह भूमि यहाँ थे? सबा ने पुनः आश्चर्य से पूछा। अच्छा हुआ आपने उनसे भेंट नहीं की - सबा ने मोशी से कहा। विशि तो परेशान हो गए होंगे, इनके लिए भूमि के संग एक घंटा बिताना एक अलग ही अनुभव रहा होगा, नहीं? सबा ने चुटकी लेते हुए कहा। मोशी ने सबा का साथ देते हुए मुस्कुराते हुए अपना सर सहमति में हिलाया।

विशि मुझसे नाराज़ हैं कि मैंने भूमि सिंह को इतना इन्तिज़ार क्यों कराया और उनसे मिला भी नहीं, जबकि मैं बता चुका हूँ कि मुझे उनके आने का बिल्कुल भी पता नहीं था। - मोशी ने लम्बी सांस भरते हुए कहा। विशि कभी-कभी लोगों के दबाव में आकर अपनों से अधिक बाहरियों पर भरोसा कर लेते हैं - सबा ने मोशी से सहानभूति दिखाते हुए धीरे से कहा। हम सभी को लोगों के इरादे को समझने का प्रयास करना चाहिए और शब्द जाल में फंसने से बचना चाहिए - मोशी अपने बनाए हुए सूत्रों को अकसर दोहराते रहते हैं। करेक्ट! सबा ने अपने लैपटॉप पर काम करते हुए कहा।

अचानक मोशी खड़े होते हैं और सबा को MRM की याद दिलाते हुए वहां से तेज़ी से चले जाते हैं। - आशीष मान