हिमाचल में भारी हिमपात होने से उत्तरी मैदानी इलाके ठंड की चोट में

हिमाचल में भारी हिमपात होने से उत्तरी मैदानी इलाके ठंड की चोट में

Heavy Snow Fall in Himachal

Heavy Snow Fall in Himachal

केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से पश्चिमी हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के दिए संकेत

अर्थ प्रकाश संवाददाता
चंडीगढ़/पंचकूला। Heavy Snow Fall in Himachal: हिमाचल के लाहौल स्पीति में पिछले दो दिनों से हो रही भारी हिमपात के कारण ठंड ने फिर से उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिला लाहौल स्पीति में रविवार से लगातार हिमपात हो रहा है जिस कारण कई इलाकों में हिमखंड खिस्कने का खतरा बना हुआ है। लिहाजा जिला प्रशासन ने जनहित में 20 तथा 21 फरवरी को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग के एक पूर्वानुमान के मुताबिक 24 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। 

उधर, ट्राइसिटी चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की सुबह को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हल्का कोहरा और रात भर पड़ी ओस ने वातावरण में ठंडक बढ़ा दी है। दो दिन पहले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से हिमपात, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि के हालात बने हैं। इससे हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिल रहा है। जिससे पूरा सप्ताह तापमान गिरकर 8 या 9 डिग्री तक बना रह सकता है। यानी कि इस हफ्ते भी हिमाचल और उत्तरी इलाकों में बर्फीली हवाएं फिर से परेशान कर सकती हैं।

यह पढ़ें:

प्रदेश सरकार समाज के जरूरतमंद व वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध:   सुखविंदर सिंह सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुक्खू की संवेदनशील सोच, समाज में अंतिम पंक्ति के लोगों को मिले अधिकतम लाभ

चक्की नदी पर पुनः पुल निर्माण की मंज़ूरी, जल्द पठानकोट-जोगिंदरनगर के बीच रेल सेवा होगी बहाल: अनुराग ठाकुर