Gokul Singh Nagarkoti became the head of Kumaon Sabhaगोकुल सिंह नगरकोटी बने कुमाऊं सभा के प्रधान, चंडीगढ़ में डाले गए वोट
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

गोकुल सिंह नगरकोटी बने कुमाऊं सभा के प्रधान, चंडीगढ़ में डाले गए वोट

Kumaau

Gokul Singh Nagarkoti became the head of Kumaon Sabha

कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ के मुख्य पदाधिकारियों के चुनाव हेतु 21 दिसंबर, 2025 को शिव शक्ति सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 28, चंडीगढ़ में वोट डाले गए। इसमें गोकुल सिंह नगरकोटी ग्रुप और सुमन शंकर तिवारी ग्रुप के बीच में चुनाव लड़ा गया।

ट्राईसिटी में रहने वाले कुमाऊंनी लोग काफी तादाद में वोट डालने आए। सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि इस चुनाव में गोकुल सिंह नगरकोटी ने सुमन शंकर तिवारी को 622 मतों से हराया। गोकुल नगरकोटी  को 860 वोट प्राप्त हुए जबकि सुमन शंकर तिवारी को 238 वोट प्राप्त हुए। वहीं उप प्रधान पद पर हरीश पांडेय को 855 वोट प्राप्त हुए जबकि मदन मोहन जोशी को 221 वोट प्राप्त हुए। महासचिव पद पर भगत सिंह रावत ने होशियार सिंह को 640 वोटों से हराया। भगत सिंह रावत को 860 वोट मिले जबकि होशियार सिंह को 220 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर मोहिंदर (मनीष बोरा) ने गिरीशचंद्र सिंह  को 619 वोटो से हराया। महेंद्र को 843 वोट मिले और गिरीशचंद्र सिंह को 224  वोट मिले। इस तरह चारों पदों पर गाय के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे गोकुल सिंह नगरकोटी गुट ने कब्जा किया।

उनकी जीत में मुख्य भागीदारी उनकी टीम द्वारा सोशल मीडिया द्वारा आक्रामक प्रचार, मजबूत जनसंपर्क अभियान, वरिष्ठ सदस्यों, महिलाओं और युवाओं तक लगातार पहुंच रही। इसके अलावा पिछली कार्यकारिणी द्वारा  लगातार किए गए सराहनीय कार्यों की वजह से भी उन्हें काफी सहयोग मिला। वहीं सुमन शंकर तिवारी ग्रुप  की तरफ से किया जा रहे नकारात्मक प्रचार को लोगों ने पसंद नहीं किया। जीतने के बाद गोकुल सिंह नगरकोटी ने कहा कि यह जीत ट्राईसिटी में रहने वाले हर कुमाऊंनी की जीत है।

उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्षों में समाज की बेहतरी और विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने साथ देने वाले सभी समर्थकों का हार्दिक आभार जताया। कुमाऊंनी समाज को हमेशा प्रेरणा देने वाले डॉक्टर राजे सिंह कंडारी ने वोट डालने के बाद सभी सदस्यों के लिए जलेबी का इंतजाम किया हुआ था जिसका सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। चुनाव खत्म होने के बाद सभा के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान भी चलाया गया।