राजस्थान में आज भी आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किए अलर्ट

Spells of storms and rain continue in Rajasthan today

Spells of storms and rain continue in Rajasthan today

Spells of storms and rain continue in Rajasthan today: राजस्थान में आज भी आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा. हालांकि, बुधवार को मौसम थोड़ा साफ रहा. इससे कई जगहों पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने एक बार फिर करवट लेना शुरू कर दिया. राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में काले बादल छाने लगे. कई जगहों पर हल्की बरसात और आंधी भी चली. आज सुबह से ही आंधी बारिश का यह दौर कई जगहों पर जारी है.

आंधी-बारिश का अलर्ट  

मौसम विभाग की ओर से आज भी आंधी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इस नए वेदर सिस्टम से आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं 60 से 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गर्मी से राहत जारी रहेगी.  

तापमान में हुई बढ़ोतरी 

पिछले 24 घंटे में जैसलमेर 43.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा.  बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में पिछले दिनों की तुलना में तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई.  बीकानेर में तापमान 43.6, श्रीगंगानगर 43.3, फलोदी 42.8 और जोधपुर में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.  

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.  इसके साथ ही अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, डीडवाना कुचामन, नागौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.