Preparations for the meeting are complete

ब्रह्मज्ञान ही जीवन का आधार का संदेश देने निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आज पहुंचेगे चंडीगढ़ 

10000

Preparations for the meeting are complete

चंडीगढ़। ब्रह्मज्ञान ही जीवन का आधार है का संदेश देने के  लिए निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी आज 24 सितंबर को चंडीगढ़ में पहुंच रहे है। सत्गुरु माताजी के सानिध्य में एक विशाल समागम होने जा रहा है जिसकी तैयारियां पूरी तरह से मुकम्मल कर ली गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जोनल इंचार्ज महात्मा ओ.पी. निरंकारी जी ने बताया कि यह निरंकारी संत समागम मेला ग्राऊंड सैक्टर 34 में सायंकाल 5 बजे से लेकर 9.30 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि इस समागम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

निरंकारी मिशन मानव को ब्रह्मज्ञान की दात देकर मानव को मानव से जोडऩे का कार्य कर रहा है। जब इंसान को ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हो जाती है तो उसे हर इंसान में व कण कण में प्रभु का अहसास होने लग जाता है, जिससे दैवी गुण उसके  जीवन में आ जाते है।