पंजाब में मंत्रीमंडल का विस्तार, देखिये किन विधायकों को बनाया जा रहा मंत्री? CM भगवंत मान के फैसलों में निभाएंगे अहम भूमिका

पंजाब में मंत्रीमंडल का विस्तार, देखिये किन विधायकों को बनाया जा रहा मंत्री? CM भगवंत मान के फैसलों में निभाएंगे अहम भूमिका

New Ministers in Punjab Bhagwant Mann Cabinet

New Ministers in Punjab Bhagwant Mann Cabinet

New Ministers in Punjab Bhagwant Mann Cabinet : पंजाब में आजकल मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है| वहीं, अहम खबर यह है कि आज सोमवार को ही मंत्रीमंडल विस्तार होने जा रहा है| मिल रही जानकारी के मुताबिक, करीब पांच विधायकों को भगवंत मान मंत्रीमंडल में जगह मिलेगी|

हालांकि, आधिकारिक तौर पर मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों की कुल संख्या का कोई विवरण जारी नहीं किया गया है| लेकिन जिन पांच विधायकों के मंत्री बनने की चर्चा तेज है उनमें अमन अरोड़ा, इंदरबीर निज्जर, अनमोल गगन मान (महिला), फौजा सिंह सरारी और चेतन सिंह जोड़ माजरा जैसे नाम शामिल हैं| लगभग तय माना जा रहा है कि इन्हीं विधायकों को ही मंत्रिमंडल में शामिल किया जायेगा|

बतादें कि, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे| इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री एवं अन्य विधायकों सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे।

ध्यान रहे कि, जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी उस समय 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी| वहीं, तब एक खास बात और रही थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उस दौरान मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नामों की सूची पहले ही जारी कर दी थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है। यही वजह है कि मंत्रियों के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

लेकिन इस समय मंत्रिमंडल में सिर्फ 9 मंत्री ...

आपको जानकारी दे दें कि, इस समय भगवंत मान मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री मान के अलावा सिर्फ 9 मंत्री ही काम कर रहे हैं| क्योंकि ध्यान रहे कि सीएम भगवंत मान ने मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के एक मामले में मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया है| विजय सिंगला के पास स्वास्थ्य मंत्रालय था जो कि अब भगवंत मान के पास ही है| नए मंत्रियों के आने के साथ देखना यह होगा कि स्वास्थ्य मंत्रालय किसे दिया जाता है| आपको बतादें कि, पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री रह सकते हैं।

मंत्री बनने के लिए चर्चित विधायकों की कुंडली....

1- अमन अरोड़ा ... अमन अरोड़ा पंजाब में सुनाम विधानसभा क्षेत्र विधायक हैं| इसके साथ ही वह आम आदमी पार्टी की पंजाब राज्य इकाई के सह-अध्यक्ष भी हैं।

2- इंदरबीर निज्जर... इंदरबीर सिंह निज्जर पंजाब में अमृतसर साउथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

3- अनमोल गगन मान... अनमोल गगन मान एक पंजाबी सिंगर भी हैं और साथ ही अब आम आदमी पार्टी से एक महिला विधायक हैं| अनमोल गगन मान खरड़ विधानसभा से विधायक हैं।

4- फौजा सिंह सरारी ... फौजा सिंह सरारी पंजाब  में गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

5- चेतन सिंह जोड़ माजरा ... चेतन सिंह जोरमाजरा पंजाब में समाना विधानसभा से विधायक हैं| चेतन सिंह पार्टी की पटियाला जिला ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करते हैं।