Mumbai All Tolls Free: मुंबई के सभी टोल हुए फ्री; अब मायानगरी में लाखों वाहन बिना टैक्स दिए आ-जा सकेंगे
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

मुंबई के सभी टोल हुए फ्री; अब मायानगरी में लाखों वाहन बिना टैक्स दिए आ-जा सकेंगे, महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिंदे सरकार का फैसला

Mumbai All Tolls Free Maharashtra Govt CM Eknath Shinde Big Decision

Mumbai All Tolls Free Maharashtra Govt CM Eknath Shinde Big Decision

Mumbai All Tolls Free: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले यहां मौजूदा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। CM एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट बैठक के बाद यह ऐलान किया है कि, मुंबई में प्रवेश के दौरान पड़ने वाले सभी 5 टोल बूथों पर हल्के वाहनों से टोल वसूल नहीं किया जाएगा। यानि मुंबई के सभी 5 टोल बूथों पर सभी हल्के वाहन फ्री आ-जा सकेंगे। सीएम ने कहा है कि ये फैसला 14 अक्टूबर की आधी रात से ही लागू हो जाएगा।

मुंबई के कौन से 5 टोल हुए फ्री

महाराष्ट्र में CM एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में अहम कैबिनेट बैठक की गई। जिसमें इस फैसले को मंजूरी दी गई। बैठक में ये फैसला लिया गया कि अब मुंबई आने-जाने वाले किसी भी हल्के वाहन से कोई टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। मुंबई में प्रवेश के दौरान आने वाले सभी 5 टोल बूथ वाशी, मुलुंड, ऐरोली, दहिसर और आनंदनगर हल्के वाहनों के लिए फ्री रहेंगे। किसी भी हल्के वाहन को टैक्स नहीं देना होगा।

यह क्रांतिकारी फैसला

महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने कहा कि, महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी हल्के मोटर वाहनों के लिए पूर्ण टोल छूट की घोषणा की है। सरकार कई महीनों से इस पर चर्चा कर रही थी और आज यह क्रांतिकारी फैसला लिया गया है। हल्के वाहनों से आने वाले लोगों का जो समय कतारों में लगने में बर्बाद होता था, वह बचेगा।

मंत्री ने कहा कि, मुंबई में प्रवेश के समय, दहिसर टोल, आनंद नगर टोल, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड सहित 5 टोल प्लाजा थे। इन टोल पर 45 रुपये और 75 रुपये वसूले जाते थे। लगभग 3.5 लाख वाहन आते-जाते थे। उनमें से लगभग 70 हजार भारी वाहन थे और 2.80 लाख हल्के वाहन थे।

मुंबई में सलमान खान के घर पर सुरक्षा बढ़ाई गई; हथियारबंद पुलिस जवान तैनात, बाबा सिद्दीकी मर्डर के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने नाम लिया