एमएस धोनी की साउथ अफ्रीका सीरीज में हुई एंट्री, ऑलराउंडर ने कहा- उनके जैसा...
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

एमएस धोनी की साउथ अफ्रीका सीरीज में हुई एंट्री, ऑलराउंडर ने कहा- उनके जैसा...

एमएस धोनी की साउथ अफ्रीका सीरीज में हुई एंट्री

एमएस धोनी की साउथ अफ्रीका सीरीज में हुई एंट्री, ऑलराउंडर ने कहा- उनके जैसा...

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज की तैयारी में जुटे दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस ने सोमवार को कहा कि वह महेंद्र सिंह धौनी जैसा ठहराव और आत्मविश्वास अपने भीतर लाना चाहते हैं।

प्रिटोरियस ने इस साल आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पदार्पण किया था। भले ही उन्हें ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिले लेकिन उन्होंने कहा कि एम एस धौनी के साथ खेलकर उन्होंने काफी कुछ सीखा। प्रिटोरियस ने कहा कि अपना पहला आइपीएल खेलना अच्छा अनुभव था। यह काफी समय से मेरा सपना था और सीएसके जैसी कामयाब टीम के साथ खेलने के मौके का मैने पूरा मजा लिया। एक खिलाड़ी के तौर पर काफी जिम्मेदारियां मिलती हैं। धौनी की कप्तानी में खेलने में और उनके साथ बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया। भारत में वह बहुत बड़ा ब्रांड हैं और भारतीय क्रिकेट के लिए उन्होंने कितना कुछ किया है।

प्रिटोरियस ने कहा कि सबसे बड़ी बात जो मैने उनसे सीखी है, वह मैदान पर शांतचित्त बने रहना है। वह कैसे खुद पर से दबाव हटाकर गेंदबाज पर डाल देते हैं। उन्होंने मुझे यह महसूस कराया कि डेथ ओवरों में असल में गेंदबाज दबाव में रहते हैं। धौनी बहुत ज्यादा रोमांचित नहीं होते और हमेशा आशावादी रहते हैं। धौनी मानते हैं कि वह कुछ भी कर सकते हैं। उनके जैसा ठहराव और आत्मविश्वास मैं भी अपने खेल में देखना चाहता हूं। भारत के खिलाफ सीरीज के बारे में उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के लिए टी-20 विश्व कप टीम में जगह बनाने का यह सुनहरा मौका होगा। इसके साथ ही भारतीय टीम के कमजोर और मजबूत पक्षों को जानने का भी मौका मिलेगा।