MP Assembly Election Result 2023 Live Update Highlights

मध्य प्रदेश में BJP की जीत का खाता खुला; अब तक इतनी सीटों पर पक्का कब्जा, बहुमत के पार बढ़त बरकरार, कांग्रेस शिकस्त

MP Assembly Election Result 2023 Live Update Highlights

MP Assembly Election Result 2023 Live Update Highlights

MP Assembly Election Result Live: मध्य प्रदेश में बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है। जबकि कांग्रेस का हाल खराब है। बीजेपी अब तक 3 सीटों पर जीत भी हासिल कर चुकी है और इसके साथ ही बहुमत के पार अपनी बढ़त बरकरार रखे हुए है। बता दें कि, बीजेपी मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों में से 3 सीटें जीतते हुए 161 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 64 सीटों पर आगे है। मध्य प्रदेश में किसी भी पार्टी को बहुमत से अपनी सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है।

MP Assembly Election Result 2023 Live Update Highlights
MP Assembly Election Result 2023 Live Update Highlights
MP Assembly Election Result 2023 Live Update Highlights
MP Assembly Election Result 2023 Live Update Highlights

 

अपडेट जारी है...

मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव का रिज़ल्ट

मध्य प्रदेश में पिछला विधानसभा चुनाव साल 2018 में हुआ था। जिसमें कांग्रेस ने 41.5 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 114 सीटें जीतीं थीं और मजबूत बहुमत से अपनी सरकार बनाई थी। वहीं बीजेपी 109 सीटें जीतने के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। हालांकि, बीजेपी का वोट शेयर कांग्रेस से ज्यादा था। बीजेपी का वोट शेयर 41.6 फीसदी रहा। खैर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के विद्रोह के बाद गिर गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस के अलग होने के बाद सिंधिया के नेतृत्व वाले एक गुट के कुछ विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और अपना समर्थन खींच लिया। जिसके बाद कांग्रेस ने बहुमत खो दिया और सरकार गिर गई। वहीं उक्त विधायकों के बीजेपी में शामिल होने और समर्थन देने से राज्य में बीजेपी की सरकार बनी और शिवराज सिंह चौहान दोबारा मुख्यमंत्री बने।