Monsoon will be active again in Haryana from September 16:हरियाणा में 16 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून: आज 9 जिलों में हल्की बूंदाबांदी, 13 जिलों में मौसम साफ रहेगा
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

हरियाणा में 16 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून: आज 9 जिलों में हल्की बूंदाबांदी, 13 जिलों में मौसम साफ रहेगा

undefined

Monsoon will be active again in Haryana from September 16:

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 

राज्य के 13 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मेवात में मौसम साफ रहेगा। यह स्थिति 15 सितंबर तक बनी रहेगी।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 16 सितंबर के बाद मानसून फिर सक्रिय होगा। मानसून टर्फ श्री गंगानगर से बंगाल की खाड़ी तक फैला है। हिमाचल प्रदेश पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

उत्तरी क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्र में वातावरण में नमी रहेगी। तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना है।

बता दें कि डॉ.खीचड़ के अनुसार, इस दौरान उत्तर क्षेत्र के जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में आंशिक बादलवाई व कहीं-कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर तथा दक्षिणी क्षेत्र के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में वातावरण में नमी की अधिकता व तापमान में हल्की बढ़ोतरी से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 16 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार हरियाणा में 13 सितंबर को 9 जिलो में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं।

बाकी बचे 13 जिलों सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,झज्जर,रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसी प्रकार का मौसम 15 सितंबर तक जारी रहेगा। उसके बाद 16 सितंबर से मौसम में परिवर्तन होगा और हरियाणा में मानसून सक्रिय होने से बारिश हो सकती है।