हिमाचल में मानसून का कहर जारी: 72 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी,
- By Gaurav --
- Friday, 12 Sep, 2025

Monsoon havoc continues in Himachal:
Monsoon havoc continues in Himachal: हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर में बारिश की चेतावनी दी गई है। कुल्लू जिले के मनाली-बंजार में स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं।
इस मानसून सीजन में सामान्य से 43% अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 11 सितंबर तक सामान्य बारिश 674.2 मिलीमीटर होती है। लेकिन इस बार 961.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मंडी जिले में सर्वाधिक 1735.3 मिमी, कांगड़ा में 1712.7 मिमी और सिरमौर में 1576.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।
कुल्लू में सामान्य से 112% और शिमला में 106% अधिक बारिश हुई है। राज्य में अब तक 4313 करोड़ रुपए की निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। मानसून सीजन में 380 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार, 137 बड़े भूस्खलन, 97 बाढ़ और 45 बादल फटने की घटनाओं में 76 लोगों की जान गई है। 40 लोग अभी भी लापता हैं।
प्रदेश में 1280 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं और 5643 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इस मानसून में 26,955 पालतू मवेशियों की भी मौत हो चुकी है।