सरकार का धर्म है सबकी रक्षा करना… पेरिस से बांग्लादेश लौटे मोहम्मद यूनुस का पहला रिएक्शन
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

सरकार का धर्म है सबकी रक्षा करना… पेरिस से बांग्लादेश लौटे मोहम्मद यूनुस का पहला रिएक्शन

Muhammad Yunus

Muhammad Yunus

ढाका। Muhammad Yunus: बांग्लादेश में आज अंतरिम सरकार का गठन होगा। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में देश की बागडोर संभालेंगे। शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने के लिए मुहम्मद यूनुस पेरिस से विरोधग्रस्त बांग्लादेश लौट आए हैं। मुहम्मद यूनुस ने शपथ से पहले बांग्लादेश के लिए संकल्प लिया। ऐसी सरकार देने का संकल्प लिया जो नागरिकों को सुरक्षा का आश्वासन देगी।

 बता दें कि मोहम्मद यूनुस ओलंपिक खेलों के लिए पेरिस गए थे। दुबई से होते हुए वो बांग्लादेश लौटे हैं।सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान, वरिष्ठ अधिकारियों, छात्र नेताओं व अन्य लोगों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

'हमें इस आजादी की रक्षा करनी है'

यूनुस ने हसीना के खिलाफ विरोध आंदोलन को सफल बनाने वाले युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, हमें दूसरी बार आजादी मिली है। हमें इस आजादी की रक्षा करनी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा, देश अब आपके हाथ में है। अब आपको इसे अपनी आकांक्षाओं के अनुसार पुनर्निर्माण करना है। आपको देश के निर्माण के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करना होगा। आपने देश के लिए स्वतंत्रता अर्जित की है।'

प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास जाएंगे मुहम्मद यूनुस

बांग्लादेश एक बेहद खूबसूरत देश हो सकता है और हम इसे ऐसा बना सकते हैं।' साथ ही उन्होंने अबू सईद को भी श्रद्धांजलि दी, जो भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए पहले लोगों में से एक थे। वह सीधे प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास बंगभवन जाएंगे। यह अंतरिम सरकार एक निश्चित अवधि के लिए देश का नेतृत्व करेगी और निर्वाचित सरकार को सत्ता ट्रांसफर करने के लिए चुनाव की निगरानी करेगी।राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन नई सरकार को शपथ दिलाएंगे।