MLA Devendra Bhutto suddenly arrived to inspect Raipur school

Himachal : अचानक रायपुर स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे विधायक देवेन्द्र भुट्टो, स्कूल स्टाफ को नसीहत, वहीं छात्रों से उनके क्लासरूम में किया संवाद

MLA-Devender-Bhutto

MLA Devendra Bhutto suddenly arrived to inspect Raipur school

MLA Devendra Bhutto suddenly arrived to inspect Raipur school : बंगाणा। कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र कुमार भुटटो राजकीय बारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान स्कूल में सोमबार को सुबह सुबह अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। और स्कूल स्टाफ एबम प्रिंसीपल तथा अन्य स्टाफ की गतिविधियों के साथ छात्रों से भी देबेन्द्र भुटटो ने विशेष चर्चा की। ओर स्कूल में देर से आने बाले स्कूल स्टाफ को लताड़ भी लगाई। और भविष्य में स्कूल परिसर में केवल छात्रों की पढ़ाई पर फोकस करने के कड़े आदेश दिए। बही हर क्लास रूम में जाकर बिधायक महोदय ने छात्रों से स्कूल में चल रही पढ़ाई के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। 

ज्ञात रहे यह पहला वाक्य नहीं है। कि विधायक देवेन्द्र कुमार भुटटो सरकारी स्कूल रायपुर मैदान में अचानक पँहुँचे है। इससे पहले भी बंगाणा के सिबिल अस्पताल डिग्री कॉलेज बंगाणा के साथ साथ अन्य सरकारी कार्यलयों में अचानक निरीक्षण करने पँहुँचे है। और खासकर जहाँ से विधायक महोदय को किसी प्रकार की कोई शिकायत या फिर यह पता चले कि सरकारी बाबू केवल समय बिताने के लिए दिन की ड्यूटी करते है। उक्त सरकारी कार्यलय में विधायक महोदय सुबह सुबह ही दबिश देकर सभी को चकित कर देते है। 

वहीं रायपुर मैदान स्कूल की प्रार्थना सभा मे बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने संबोधित भी किया। भुटटो ने छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में रुचि बढाने पर जोर देने की बात कही। भुटटो ने कहा कि हमारे जीवन मे खेलो का अहम रोल रहता है। और मैं खुद खिलाड़ी हूँ। जब भी समय मिलता है। हम बेडमेन्टीन जरूर खेलते है। भुटटो ने कहा कि आज का युबा नशे के दलदल में धंसने का प्रयास कर रहा है। जो बड़ा चिंतनीय वाक्य है। हालांकि राज्य सरकार नशे के सौदागरों को पकडक़र सलाखों के पीछे धकेल रही है। और सरकार समाज को नशा मुक्त बनाने की मुहिम को ओर तेज़ किया है। 

भुटटो ने स्कूल स्टाफ से कहा कि हर स्कूल से नशा मुक्त समाज बनाने की मुहिम शुरू हो चुकी है। स्कूल के हर छात्र पर स्कूल स्टाफ नजर रखे। और स्कूली छात्रों के अभिभाबक घर पर अपने बच्चों पर पैनी नजर रखे। ताकि आज का युबा नशे के दलदल में जाने से बच सके। भुट्टो ने कहा कि रायपुर मैदान स्कूल का जिला ऊना में एक नाम है। लेकिन इसे ओर ज्यादा कैसे बेहतर बनाया जा सके। स्कूल स्टाफ को इस विषय पर चर्चा करनी चाहिए। 

विधायक ने आश्वासन दिया कि रायपुर मैदान स्कूल में जो भी समस्याए है। उनका जल्द समाधान होगा। और स्कूल को ओर ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा। वहीं अगर रायपुर स्कूल में कोई गरीवी रेखा से नीचे परिवार का बच्चा है। जिसे स्कूल पढ़ाई के लिए धन की जरूरत है। तो उस की जानकारी हमें दे। हम उस की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। देवेन्द्र कुमार भुटटो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कोई भी छात्र पैसे की तंगी के कारण पढ़ाई से बन्छित नहीं रहेगा। इस मौके पर बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो के साथ अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें ...

हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड; किन्नौर में ब्लॉक हुआ NH-5, घंटों थमे रहे गाड़ियों के पहिए

 

 

ये भी पढ़ें ...

Himachal : मुख्यमंत्री के सहपाठियों ने आपदा राहत कोष में किया अंशदान