पंजाब से बड़ी खबर: भगवंत मान मंत्रिमंडल से इस मंत्री की छुट्टी, हटाते हुए पुलिस को यह निर्देश
BREAKING

पंजाब से बड़ी खबर: भगवंत मान मंत्रिमंडल से इस मंत्री की छुट्टी, हटाते हुए पुलिस को यह निर्देश

Minister Vijay Singla out of Punjab Cabinet

Minister Vijay Singla out of Punjab Cabinet

Punjab News : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है| भगवंत मान मंत्रिमंडल से एक मंत्री की छुट्टी हो गई है| सीएम मान ने मंत्री विजय सिंगला को अपने मंत्रिमंडल से बाहर निकाल दिया है| बताया जा रहा है कि, विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं| मिली जानकारी के अनुसार, सीएम मान ने विजय सिंगला को लेकर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश भी दिया है|

बतादें कि, मंत्री विजय सिंगला को स्वास्थ्य विभाग दिया गया था| विजय सिंगला पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से विधायक बने हैं| उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया है। सिंगला पेशे से से डॉक्टर हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं।

Minister Vijay Singla out of Punjab Cabinet
Minister Vijay Singla out of Punjab Cabinet

सीएम मान ने पहले ही कह रखी है यह बात ....

बतादें कि, पंजाब की सत्ता में आने के बाद सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचारी पर नकेल कसनी शुरू कर दी है| सीएम मान बार-बार यह ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा|