MC Stan become Bigg Boss Season 16 Winner.

MC Stan बने Bigg Boss 16 के विनर, देखें कितनी जीती प्राइज मनी 

MC Stan become Bigg Boss Season 16 Winner.

MC Stan become Bigg Boss Season 16 Winner.

Bigg Boss 16 Winner: कलर्स टीवी से पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस (Bigg Boss) ने हमेशा दर्शको बहुत एंटरटेन किया है फिर चाहे वह सनकी Imam Siddiqui हो और या फिर चुलबुली Shehnaz Gill हो। इस बार Bigg Boss Season 16 में भी कुछ ऐसे कंटेस्टेंट आए थे जिन्होंने कई शरारतें , झगडे और प्यार के नाटक भी किए। अब क्योंकि Bigg Boss Season 16 का फिनाले हो चूका है और Bigg Boss को अपना विनर भी मिल चुका है। जी हां, भारी वोट के साथ MC Stan ने प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अजीज दोस्त शिव ठाकरे (Shiv Thakare) को भी पीछे कर बने विनर। आइए जानते है उनके बारे में कुछ और बातें। 

कौन हैं  MC Stan
एमसी स्टैन खुद को बस्ती की हस्ती कहते हैं। वह गरीब परिवार से आते है। उन्होंने खुद को रैपर के तौर पर स्टैबलिश किया। उनके पिता पुलिस में हैं। तो अक्सर वह अपनी गर्लफ्रेंड के चलते भी खूब सुर्खियों में रहे। स्टैन की गर्लफ्रेंड का नाम बूबा है जिनके साथ उनकी शो में बात भी करवाई गई थी। सलमान खान भी स्टैन को अक्सर बूबा का नाम लेकर छेड़ते थे। आपको बतादें कि 23 साल के एमसी स्टैन (MC Stan) का असली नाम अल्ताफ शेख है। बचपन से ही उन्हें संगीत में रुचि थी। यही वजह थी कि महज 12 साल की उम्र में उन्होंने कव्वाली सुननी शुरू कर दी। इसके बाद अल्ताफ का मन रैप की तरफ ज्यादा आकर्षित होने लगा और फिर धीरे-धीरे उन्होंने रैप करना शुरू कर दिया। आज स्टैन रैपर के साथ सॉन्ग राइटर और कंपोजर भी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में है। 

MC STΔN - YouTube

MC Stan को मिली Bigg Boss 16 की ट्राफी 
किसी को नहीं लगा था कि एमसी स्टेन ‘बिग बॉस 16’ के विनर (Bigg Boss 16 Winner) बनेंगे, क्योंकि बाकियों के मुकाबले स्टेन का इंवॉल्वमेंट काफी कम रहा। शुरू में वह रिएलिटी शो में रह नहीं पा रहे थे और अपने एविक्ट होने के दिन गिन रहे थे। कई बार ‘बिग बॉस’ ने उन्हें जगाया। एक बार वह डिप्रेस भी हो गए थे और तब उन्होंने वोलंटरी एग्जिट लेने का फैसला किया था। बार-बार उन्हें बिग बॉस में निशाना बनाया गया। इसके साथ ही विवादों में छाए रहे एमसी स्टेन ने अपने पॉपुलर स्लैंग्स, भाषा और लड़ाइयों से ‘बिग बॉस’ की टीआरपी हाई कर दी थी। उनके फैंस ने उन्हें भारी वोट के साथ बचा लिया था। 23 साल की उम्र में एमसी स्टेन देश के चहेते बन गए हैं। अपनी लड़ाइयों से ज्यादा एमसी स्टेन ने अपनी लग्जरी एक्सेसरी को लेकर भी ध्यान खींचा। उन्हें शो में कभी अपनी डेढ़ करोड़ की चेन तो कभी 80 हजार रुपये के जूते फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। वह अक्सर लग्जरी आउटफिट में भी नजर आते थे। आपको बतादें कि स्टेन की कुल संपत्ति करीब 16 करोड़ रुपये है। वह कॉन्सर्ट के जरिए मोटा पैसा कमाते हैं। 

MC स्टैन ने जीता इतना ईनाम
एमसी स्टैन ने को बिग बॉस 16 प्राइज मनी के 31 लाख 80 हजार रुपये जीते। साथ ही चमचमाती गाड़ी भी जीते। इसी के साथ स्टैन का सपना पूरा हो गया। सलमान खान ने अपने हाथों से पैसों का चेक, गाड़ी की चाबी और बिग बॉस की ट्रॉफी स्टैन को दी।