MasterChef Australia Season 15 Chef Adi Nevgi Wins Judge Heart With Authentic Pani Puri

MasterChef Australia Season 2023 के सीजन 15 में छाई 'पानी पुरी', शेफ आदि नेवगी की हो रही प्रशंसा

Masterchef Australia Season 15

MasterChef Australia Season 15 Chef Adi Nevgi Wins Judge Heart With Authentic Pani Puri

MasterChef Australia Season 15 : 'मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया 2023' की प्रतियोगी और भारतीय मूल के शेफ आदि नेवगी ने 'सरप्राइज़ मिस्ट्री बॉक्स चैलेंज' में भारतीय सड़कों की पसंदीदा पानी पुरी को मैक्सिकन ट्विस्ट के साथ पेश कर खूब सुर्खियां बटोरी।

'मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया 2023' का हिस्‍सा बनी 31 वर्षीया प्रतियोगी और भारतीय मूल के शेफ आदि नेवगी ने सरप्राइज़ मिस्ट्री बॉक्स चैलेंज' में पानी पुुुरी बनाकर जजों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतियोगी ने कहा कि मैंने 'पानी पुरी' को एवोकैडो और सैल्मन रो के साथ बनाकर उसे मैक्सिकन ट्विस्ट दिया। 

'उन्‍होंने कहा कि मैं चाहती थी, कि मैं ऐसा कुछ करूं कि जज कहे कि ओह, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी'। आदि नेवगी ने कहा कि कुरकुरी मसालेदार पानी पुरी के स्वाद से बढ़कर कुछ नहीं है। यह सबसे अच्छे भारतीय स्ट्रीट फूड में से एक है। उन्‍होंने बताया कि यह डिश जजों के बीच तुरंत हिट हो गई।

MasterChef Australia and its pani puri bastardisation, from avocado to  scallops

नेवगी ने अपनी प्रभावशाली फ्यूजन डिश से जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 55 से अधिक देशों की यात्रा कर चुकी मेलबर्न की नेव्गी दुनिया भर के स्वादों से प्रेरित हैं, हालांकि वह अपने पैतृक भारतीय व्यंजनों के लिए भी अपने दिल में एक विशेष स्थान रखती हैं। पेशे से एक डॉक्टर होने के नाते सामान्य चिकित्सा और एंडोक्रिनोलॉजी में उनकी खोज ने भोजन के प्रति उनके जुनून को बढ़ाया है।