श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला पास पर भीषण हिमस्खलन, छह की मौत

श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला पास पर भीषण हिमस्खलन, छह की मौत

Avalanche on Srinagar-Leh Highway

Avalanche on Srinagar-Leh Highway

श्रीनगर। Avalanche on Srinagar-Leh Highway: श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला पास के पास शुक्रवार को भीषण हिमस्खलन हुआ, जिसमें छह लोगों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन के तुरंत बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को निकालने तथा मलबा हटाने का अभियान शुरू किया। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

सड़कों को यातायात के लिए खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र में आवागमन जल्द से जल्द सामान्य हो सके। अधिकारियों ने लोगों से इस दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने का अनुरोध किया है।

आगे की सूचना जल्द अपडेट की जाएगी.....