Man burnt alive in Delhi's Trilokpuri
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत

Man burnt alive in Delhi's Trilokpuri

Man burnt alive in Delhi's Trilokpuri

Man burnt alive in Delhi's Trilokpuri- पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के आग लगने से 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी निरोती लाल के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, त्रिलोकपुरी में ब्लॉक-15 के पास रात करीब 2 बजे पेट्रोलिंग स्टाफ ने आग देखी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, कर्मचारियों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई। झुग्गी के अंदर एक पुरुष का जला हुआ शव मिला।

निरोती की पत्नी अपने दामाद जयपाल सिंह और तीन बच्चों के साथ रहती है।

अधिकारी ने कहा, अपराध टीम को घटनास्थल के निरीक्षण और तस्वीरों के लिए बुलाया गया। रोहिणी से एक एफएसएल टीम को भी सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया। प्रथम ²ष्टया बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना प्रतीत होती है।

अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।