बिहार में 'बड़ा उलटफेर': तेज प्रताप और प्रशांत किशोर की मुलाकात; क्या तेजस्वी के खिलाफ बनेगा नया गठबंधन?
Major Upset' in Bihar: Tej Pratap and Prashant Kishor Meet
पटना। बिहार के सियासी गलियारों में उस वक्त नए समीकरण की चर्चा तेज हो गई हो गई जब पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने सोमवार (21 अप्रैल) की शाम जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर से मुलाकात की। इसकी जानकारी तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके दी। तेजप्रताप और प्रशांत किशोर की इस मुलाकात को भविष्य की राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
तेज प्रताप यादव ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। मेरी मुलाकात प्रशांत किशोर से हुई, जहां हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की।
बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं।
पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा कि मैं, तेज प्रताप यादव, इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखता हूं, जहां सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और भी मजबूत हुआ।