न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा का विमान फायर ट्रक से टकराया, 2 की मौत

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा का विमान फायर ट्रक से टकराया, 2 की मौत

Air Canada Express Plane Collides

Air Canada Express Plane Collides

न्यूयार्क: Air Canada Express Plane Collides: अमेरिका के उत्तरी-पूर्वी भाग में स्थित न्यूयार्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर सोमवार 23 मार्च 2026 को एक बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक मॉन्ट्रियल से आ रहा एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक प्लेन एयरपोर्ट पर खड़े ट्रक से टकरा गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

इस घटना के बाद एविएशन अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर सभी तरह के ऑपरेशंस को रोक दिया गया है. एक ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने ला गार्डिया में आने-जाने वाली सभी फ़्लाइट्स पर रोक लगा दी गई है. यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि इमरजेंसी की वजह से रोक लगाई गई थी, लेकिन घटना कितनी गंभीर थी या किस तरह की थी, इस बारे में तुरंत डिटेल में जानकारी नहीं दी सकती. नोटिस में आगे कहा गया कि हालात के हिसाब से ग्राउंड स्टॉप को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

हादसे में विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. विनाम हादसे में नुकसान कितना हुआ या किसी को चोट लगी, इसकी जानकारी तुरंत नहीं मिली पाई है. हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रहे बिना वेरिफाई किए वीडियो में एयरक्राफ्ट के अगले हिस्से में साफ नुकसान दिख रहा था. एहतियात के तौर पर ला गार्डिया हवाई अड्डे की ओर आ रहे विमानों को डायवर्ट किया जा रहा है.

बता दें, ला गार्डिया एयरपोर्ट, न्यूयॉर्क शहर को सर्विस देने वाला एक बड़ा डोमेस्टिक गेटवे है, जहां अक्सर बहुत ज्यादा एयर ट्रैफिक रहता है. अधिकारी टक्कर के हालात की जांच कर रहे हैं और एयरपोर्ट सर्विस पर इसके ऑपरेशनल असर का अंदाजा लगा रहे हैं.