Major events of 06 September in Indian and world history : Major events of 06 September in Indian and world history
BREAKING
पत्नी ने शराब पिलाकर पति की हत्या की; नशे में होने के बाद प्रेमी संग मिल हाथ-पैर बांधे, फिर सीने पर चढ़ बेरहमी से घोंट दिया गला IAS चंद्रशेखर को उपराष्ट्रपति का प्राइवेट सेक्रेटरी बनाया; रिटायर्ड IAS अमित खरे को सचिव का कार्यभार, अधिसूचना की गई जारी विदेशी टीवी शोज देखने पर मौत की सजा; फांसी पर लटकाया जा रहा, उत्तर कोरिया से हैरान करने वाली खबर, सनक गया तानाशाह किम जोंग वक्फ के नए कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; इन प्रावधानों पर रोक लगाई, पूरे वक्फ कानून पर रोक लगाने से किया इनकार, पढ़ें चावल या रोटी: रात के खाने में क्या खाना चाहिए, जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे और बेहतर नींद आए

भारतीय और विश्व इतिहास में 06 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

Major events of 06 September in Indian and world history

Major events of 06 September in Indian and world history

ऐतिहासिक की ताज़ा ख़बर (06-9-2022) -  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है (Major events of 06 September in Indian and world history).

1552: समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया आज ही के दिन स्पेन लौटा था।

1848: अमेरिकी राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन।

1914: फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ हुआ।

1924: इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।

1929: फ़िल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ ।

1939: दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।

1958: अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।

1965: भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।

1972: हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ।

1988: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2000: संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ।

2008: डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।

2011: नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा सुरक्षा के लिए सीमा पर लगाई गई फ्लड लाइटों के कारण अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली विश्वकी सर्वाधिक जगमग सीमा रेखा है।

2012: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।