पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेजों से नशा तस्कर की जमानत कराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, अदालत को गुमराह करने का मामला

पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेजों से नशा तस्कर की जमानत कराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, अदालत को गुमराह करने का मामला

1000032064

Major action by Panchkula Police

पंचकूला। Major action by Panchkula Police, पंचकूला पुलिस ने अदालत में फर्जी दस्तावेज पेश कर एनडीपीएस एक्ट के आरोपी की जमानत कराने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने एक निर्दोष व्यक्ति की पहचान और उसकी जमीन के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी आधार कार्ड, शपथ पत्र और फोटो तैयार किए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर नशा तस्करी के आरोपी की जमानत करवाई गई थी।

*मामला क्या था*
सेक्टर-1 चौकी में शिकायत मिलने पर थाना सेक्टर-7 में IPC की धारा 406, 420, 465, 466, 468, 471 व 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि एनडीपीएस मामले में आरोपी "बबली" के लिए "मोहन सिंह" के नाम से जमानत दी गई थी। 

जब अदालत ने जमानतदार को तलब किया तो असली मोहन सिंह ने कहा कि उसने कभी जमानत नहीं दी। उसके नाम से फर्जी शपथ पत्र और फोटो लगाए गए हैं। सिर्फ उसकी जमीन की जमाबंदी का गलत इस्तेमाल किया गया।

*ऐसे हुई गिरफ्तारी*
जांच के दौरान पुलिस ने 7 जुलाई 2026 को सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज SI राममेहर सिंह और जांच अधिकारी ASI राजीव कुमार की टीम ने *बालकृष्ण निवासी अंबाला* और *अरविंद कुमार निवासी अंबाला* को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फर्जी दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति से बनवाए गए थे।

*डीसीपी का बयान*
डीसीपी पंचकूला *सृष्टि गुप्ता* ने बताया कि _"इस पूरे षड्यंत्र में कई लोग शामिल हैं। फर्जी दस्तावेजों से अदालत को गुमराह करने का प्रयास किया गया। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बालकृष्ण को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, अरविंद को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"_