चंबा-भरमौर हाईवे पर बड़ा हादसा, चलती बस में घुसी चट्टान, एक श्रद्धालु की मौत, पांच घायल

चंबा-भरमौर हाईवे पर बड़ा हादसा, चलती बस में घुसी चट्टान, एक श्रद्धालु की मौत, पांच घायल

Major accident on Chamba-Bharmour Highway

Major accident on Chamba-Bharmour Highway

 मैहला/चंबा। Major accident on Chamba-Bharmour Highway, हिमाचल प्रदेश में चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग 154 ए पर चलती बस के अंदर चट्टान आ घुसी। पहाड़ी से गिरे भारी भरकम पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं। गैहरा के समीप रविवार सुबह यह दर्दनाक घटना पेश आई है। बताया जा रहा है कि ये लोग भरमौर स्थित शिव मंदिर चौरासी में शिव नुआला करवाने के बाद लौट रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया। हादसा बेहद भयावह था। चट्टान गिरने से सीटें भी चकनाचूर हो गईं। बस की सीट उखड़कर बीच में पहुंच गई।

Chamba Bus Landslide

एक ही गांव के निवासी हैं सभी

मृतक की पहचान साहिल ठाकुर पुत्र नाथू राम निवासी गांव गरेड़ तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। इस घटना में पांच यात्री घायल हुए हैं। घायलों में कार्तिक ठाकुर, गुड्डू देवी, बिंता, गिलमा देवी, चालक कुलविंदर सिंह गांव गरेड़ डाकघर गोली तहसील वा जिला चंबा के स्थायी निवासी हैं।

बत्ती की हट्टी के पास हुआ हादसा

जैसे ही श्रद्धालुओं से भरी बस बत्ती की हटी के समीप पहुंची तो अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से बस का पिछला हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। पत्थर बस का शीशा तोड़कर अंदर पहुंच गए। जिसकी चपेट में आने से 6 यात्री घायल हो गए। इस दौरान बस में मौजूद सभी श्रद्धालु में अफरा-तफरी व चीख पुकार मच गई गई। घायलों को तुरंत अन्य गाड़ी के माध्यम से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा, लेकिन एक श्रद्धालु की रास्ते में ही मौत हो गई।

घटना सुबह 8:30 की हुई बताई जा रही है। घटना का पता चलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना के कर्म का जायजा लिया साथ ही वहां पर मौजूद लोगों से भी इसे लेकर जानकारी हासिल की। 

क्या कहते हैं एसपी चंबा

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि भरमौर से चंबा की तरफ आ रहे श्रद्धालुओं की बस पर पत्थर गिरे हैं। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य घायल हैं जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है पुलिस द्वारा घटना को लेकर मामला दर्ज का जांच की जा रही है।