Major accident in Ambala: अंबाला में बड़ा हादसा: स्कूटी सवार में मारी 3 लड़कियों को टक्कर: हुई मौत

अंबाला में बड़ा हादसा: स्कूटी सवार में मारी 3 लड़कियों को टक्कर: हुई मौत

Ambala

Major accident in Ambala:

Major accident in Ambala:  अंबाला कैंट के राय बाजार क्षेत्र में दो दिन पहले एक्टिवा की टक्कर से घायल हुई 16 वर्षीय मुस्कान की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में मुस्कान सहित तीन लड़कियां घायल हुई थीं।

मुस्कान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

परिजनों ने बताया कि मुस्कान गुरुद्वारा मत्था टेकने जा रही थी, तभी स्कूटी सवार महिला ने तीन बच्चियों को टक्कर मार दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मुस्कान को समय पर उचित इलाज मिलता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। परिवार ने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने अपना हंगामा समाप्त कर दिया। पुलिस फिलहाल स्कूटी सवार महिला की तलाश कर रही है।