Student Cut Teacher Lips: स्टूडेंट ने महिला टीचर के दोनों होंठ काट लिए; प्यार का प्रपोजल ठुकराया तो सिरफिरे ने उठा डाला यह कदम

स्टूडेंट ने महिला टीचर के दोनों होंठ काट लिए; प्यार का प्रपोजल ठुकराया तो सिरफिरे ने उठा डाला यह कदम, जबरदस्ती पीछे पड़ा था

Mainpuri Student Cut Female Teacher Lips After Rejected Love Proposal

Mainpuri Student Cut Female Teacher Lips After Rejected Love Proposal

Student Cut Teacher Lips: आज के इस दौर में लोग कैसी सनक और सोच के साथ जी रहे हैं। समझ नहीं आता है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ऐसी घटना सामने आई है। जो कि बेहद शर्मनाक तो है ही साथ ही बहुत हैरान करने वाली भी है। आप यह जानकर सन्न रह जाएंगे की यहां एक सनकी सिरफिरे स्टूडेंट ने जबरदस्ती दांतों से अपनी महिला टीचर के दोनों होंठ काट लिए। पहले इस सिरफिरे ने जबरदस्ती पीछे पड़ते हुए महिला टीचर का रास्ता रोका और फिर बीच सड़क इस घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि सनकी आरोपी स्टूडेंट की इस बेहूदी घटना से घायल महिला टीचर को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं महिला टीचर के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें सब कुछ साफ तौर से दिख रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र कक्षा 12वीं का स्टूडेंट है। इस घटना ने टीचर-छात्र के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगामी बनती कार्रवाई कर रही है। पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोग स्तब्ध रह गए हैं।

महिला टीचर ने 16 साल के स्टूडेंट से शारीरिक संबंध बनाए; 40 साल की उम्र और खुद शादीशुदा, एंटी-एंग्जाइटी की दवाएं देती, मजबूर करती

ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी टीचर तभी आया आरोपी

बताया जाता है कि आरोपी स्टूडेंट ने महिला टीचर को प्यार का प्रपोजल दिया था जिसे टीचर ने ठुकरा दिया और उसे फटकार लगाई। लेकिन सिरफिरे का रवैया नहीं बदला। वह महिला टीचर से छेड़खानी करने लगा। आखिर में जब टीचर ने पुरजोर तरीके से विरोध किया तो इस स्टूडेंट ने इस तरह का यह खौफनाक कदम उठा डाला। स्टूडेंट ने उस दौरान इस घटना को अंजाम दिया जब महिला टीचर एक बच्चे को घर पर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी। इस बीच स्टूडेंट ने रास्ते में आकर महिला टीचर को रोका और जबरदस्ती पीछे पड़ गया।

इस घटना का जो सीसीटीवी भी सामने आया है उसमें दिखता है कि महिला टीचर जा रही है और यह स्टूडेंट उससे जबरदस्ती बात कर रहा है। इसके बाद यह महिला टीचर पर हमला भी करता है। इसके बाद गले मे हाथ डाल कर ले जाता हुआ दिखाई देता है और इसके बाद फिर अचानक जबरदस्ती कर दांतों से अपनी महिला टीचर के दोनों होंठ काट डालता है। वहीं महिला टीचर के खून निकलने पर आरोपी मौके से भाग खड़ा होता है।

चलती गाड़ी में सनरूफ खोल अश्लीलता करता कपल; चंडीगढ़-मनाली हाईवे से वीडियो, युवक-युवती एक-दूजे की बाहों में मदहोश करते रहे Kiss

स्कूल भी बदला, मगर सिरफिरा नहीं माना

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला टीचर ने सिरफिरे स्टूडेंट से पीछा छुड़ाने के चक्कर में स्कूल भी बदला, रास्ता भी बदला, पर सिरफिरे से पीछा नहीं छूटा। बताया जाता है कि स्टूडेंट ने जब पहले स्कूल में टीचर के साथ छेड़खानी की थी तो इसकी शिकायत स्टूडेंट के परिजनो से की गई थी जिसके बाद आरोपी कुछ दिनों तक सही रहा। लेकिन बाद में फिर से इसने वहीं हरकतें करनी शुरू कर दीं। जिससे परेशान होकर महिला टीचर ने वो स्कूल ही छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरु कर दिया। मगर आरोपी वहां भी उसका पीछा करने लगा।

चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान