Maa Durga will bring prosperity on elephant

हाथी पर समृद्धि लेकर आएंगी मां दुर्गा, नौ दिन होगी शक्ति की उपासना

Maa-durga

Maa Durga will bring prosperity on elephant

Maa Durga will bring prosperity on elephant शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र 15 से 23 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। ज्योतिर्विदों के मुताबिक इस वर्ष मां दुर्गा हाथी (गज) पर समृद्धि लेकर आएंगी। इस बार तिथियों की वृद्धि और क्षय की स्थित न बनने से पर्व पूरे नौ दिन मनाया जाएगा। पर्व की तैयारी मंदिरों में शुरू हो गई है। इस दौरान विभिन्न अनुष्ठान होंगे।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर को रात 11.24 बजे से लगेगी। उदया तिथि के मान से नवरात्र की शुरुआत रविवार से हो रही है। इस संबंध में बताया गया है कि नवरात्र का आरंभ जब रविवार और सोमवार से होता है तो माना जाता है कि माता का आगमन हाथी पर हो रहा है। हाथी समृद्धि का प्रतीक है। मंगलवार और शनिवार को पर्व की शुरुआत होने पर वाहन घोड़ा होता है। इसके चलते युद्ध की आशंका बनती है। बुधवार से शुरुआत होने पर वाहन नाव होती है, जो सर्वसिद्धि दायक है। गुरुवार और शुक्रवार को वाहन डोला बताया गया है। ऐसे में महामारी की आशंका बनती है और एक साथ कई लोगों को मृत्यु के संयोग बनते हैं। दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

माता मंदिरों में होंगे अनुष्ठान
- एरोड्रम रोड स्थित श्रीविद्याधाम में मां भगवती की विशेष आराधना होगी। ट्रस्टी पं. दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे सहस्रचंडी महायज्ञ सुबह 9 से शाम 6 बजे तक होगा। महाआरती रात 8 बजे होगी। कन्या, सौभाग्यवती पूजन सहित कई अनुष्ठान होंगे।

- प्राचीन बिजासन माता मंदिर में नौ दिनी मेला लगेगा। प्रतिदिन शृंगार दर्शन और पूजन होगा। अन्नपूर्णा मंदिर में माता का चार समय मनोहारी शृंगार किया जाएगा।

- एमआर-10 स्थित दिव्य शक्तिपीठ पर माता की आराधना की तैयारी जा रही है। शक्तिपीठ प्रमुख दिव्या गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7 से रात 10.30 बजे तक गरबा होगा। दिन मां की आराधना होगी। विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

- काली मंदिर खजराना में प्रतिदिन शिव-शक्ति महायज्ञ सुबह 9 बजे से होगा। माता का प्रतिदिन दुग्धाभिषेक होगा। पुजारी गुलशन अग्रवाल के अनुसार प्रतिदिन रात 8 बजे महाआरती होगी। अलग-अलग स्वरूप में शृंगार होगा।

नौ दिन मां के नौ स्वरूपों का पूजन
- 15 अक्तूबर रविवार: मां शैलपुत्री
- 16 अक्तूबर सोमवार: मां ब्रह्मचारिणी
- 17 अक्तूबर मंगलवार: मां चंद्रघंटा
- 18 अक्तूबर बुधवार: मां कूष्मांडा
- 19 अक्तूबर गुरुवार: मां स्कंदमाता
- 20 अक्तूबर शुक्रवार: मां कात्यायनी
- 21 अक्तूबर शनिवार: मां कालरात्रि
- 22 अक्तूबर रविवार: मां सिद्धिदात्री
- 23 अक्तूबर सोमवार: मां महागौरी

यह पढ़ें:

महिलाएं संतान के सुखी जीवन के लिए करती है जीवित्पुत्रिका व्रत, देखें क्या है खास

Aaj Ka Panchang 12 October: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय