Ludhiana Former Congress MLA IAS Kuldeep Singh Vaid Vigilance Raid

पंजाब के इस पूर्व विधायक और IAS पर विजिलेंस की रेड; लुधियाना के ठिकानों पर पहुंची टीमें, इस मामले में एक्शन

 Ludhiana Former Congress MLA IAS Kuldeep Singh Vaid Vigilance Raid

Ludhiana Former Congress MLA IAS Kuldeep Singh Vaid Vigilance Raid

Ludhiana Kuldeep Singh Vaid Vigilance Raid: पंजाब में लुधियाना की गिल विधानसीट से कांग्रेस विधायक रहे पूर्व आईएएस कुलदीप सिंह वैद पर विजिलेंस का बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। विजिलेंस की टीम ने लुधियाना में कुलदीप सिंह वैद के ठिकानों पर छापेमारी की है.

बताया जाता है कि, आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर विजिलेंस द्वारा कुलदीप सिंह वैद पर छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस प्रॉपर्टी के दस्तावेजों समेत कई जरुरी चीजों को खंगालते हुए वैद से पूछताक्ष कर रही है। माना जा रहा है कि, कुलदीप सिंह वैद पर विजिलेंस का शिकंजा कस सकता है। फिलहाल, मामले को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है.

Ludhiana Former Congress MLA IAS Kuldeep Singh Vaid Vigilance Raid
Ludhiana Former Congress MLA IAS Kuldeep Singh Vaid Vigilance Raid

PCS से IAS प्रमोट हुए कुलदीप सिंह वैद

बतादें कि, कुलदीप सिंह वैद का राजनीतिक करियर ज्यादा पुराना नहीं है। कुलदीप सिंह वैद एक प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। वैद 1992 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं और वह (1992-2007) तक पीसीएस अधिकारी रहे। वहीं इसके बाद वह प्रमोट होकर आईएएस बन गए.

2007 से 2016 तक आईएएस रहने के दौरान वैद ने मोगा के डीसी और ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक के रूप में कार्यभार निभाया। वहीं 30 नवंबर 2016 को सिविल सेवाओं से इस्तीफा देने के बाद वह राजनीति में शामिल हो गए और उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर 2017 में पंजाब गिल विधानसभा चुनाव से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.

कांग्रेस के नेताओं पर विजिलेंस का शिकंजा

आपको मालूम रहे कि, पंजाब में कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों और विधायकों की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। विजिलेंस इन सबकी फाइल खोलकर बैठी है। पिछले दिनों पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशू सहित कई नेताओं पर विजिलेंस का शिकंजा कसा जा चुका है.