OMG! हरियाणा में इस आशिक का खौफनाक अंत, लड़की के प्यार में दी खुद को दर्दनाक मौत

OMG! हरियाणा में इस आशिक का खौफनाक अंत, लड़की के प्यार में दी खुद को दर्दनाक मौत

Lover killed himself in love of girl in Haryana

Lover killed himself in love of girl in Haryana

आजकल प्रेम प्रसंग के खूब मामले सामने आते हैं और साथ ही सामने आती हैं खौफनाक तस्वीरें| दरअसल, प्रेम प्रसंग के कई मामलों में देखा जाता है कि कहीं प्रेमी का परिवार प्रेम के विरोध में होता है तो कहीं प्रेमिका का| इसके साथ ही अगर इन प्रेमी-प्रेमिका से कोई और भी प्रेम करने वाला है तो वह भी खौफनाक कदम उठा डालता है| फिलहाल, अब प्रेम प्रसंग की एक खौफनाक तस्वीर हरियाणा के फरीदाबाद से सामने आई है| यहां लड़की से प्यार में पागल एक आशिक ने खुद को बेहद दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार लिया| और इसके साथ ही उसकी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया|

यह पढ़ें - आशिक की हैवानियत: लड़की की शादी कहीं और तय हुई तो बीच सड़क रोक हथौड़े से फोड़ डाला सिर, फिर खुद की जिंदगी लील गया

जहर का इंजेक्शन लगाया...

बताया जाता है कि, युवक ने खुद को जहर का इंजेक्शन लगा लिया| जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई| उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया| जहां उसका चल ही रहा था लेकिन उसकी सांसों ने जवाब दे दिया| युवक की तड़पते हुए दर्दनाक मौत हो गई| फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है| मृतक युवक के शव को पोस्टमर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा| युवक की मौत से उसके परिजनों का हाल बेहाल है|

यह पढ़ें - पत्नी ऑफिस में फोन कर-करके पति की पूछताक्ष करे तो यह मानसिक प्रताड़ना, चंडीगढ़ में कोर्ट ने दिया तलाक का आर्डर

प्यार ऐसा भी मोड़ लाएगा.. क्या पता था...

युवक ने जब अपनी प्रेम कहानी शुरू की होगी तो उसने तब यह नहीं सोचा होगा कि ऐसा कर वह अपनी मौत की कहानी लिख रहा है| उसकी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत होगा| बताया जाता है कि, युवक का पिछले दो-तीन सालों से लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था| और यह बात लड़की के घर वालों को पसंद नहीं आ रही थी| वह इसके विरोध में थे| और इसीलिए वह युवक को लड़की से दूर हो जाने की चेतावनी भी अक्सर देते रहते थे| लेकिन प्यार में पागल युवक ने किसी भी चेतावनी को अपने जहन में नहीं उतारा और लड़की से प्यार करता रहा|

लेकिन कबतक, जान देने की आ गई नौबत...

बताते है कि, युवक जिस लड़की से प्यार करता था उसे किसी भी कीमत पर अपने से दूर नहीं जाने देना चाहता था| लेकिन इस कड़ी में युवक के सामने कुछ ऐसे हालातों ने जन्म ले लिया कि उसे अपनी जिंदगी को ही खत्म कर लिया|