नानी की कहानी में सुना था ज़िंदा पेड़ होता है पर आज असल में देख कर यकीन नहीं हो रहा है ! ज़रा आप भी देखिये ये वीडिओ 

नानी की कहानी में सुना था ज़िंदा पेड़ होता है पर आज असल में देख कर यकीन नहीं हो रहा है ! ज़रा आप भी देखिये ये वीडिओ 

tree take breath

नानी की कहानी में सुना था ज़िंदा पेड़ होता है पर आज असल में देख कर यकीन नहीं हो रहा है ! ज़रा आप भी देख

World : अकसर हम बचपन में नानी-दादी से बहुत सी कहानियां सुनते आये है। कभी राजा-रानी की तो कभी जंगल के राजा की। उस वक़्त कहानिया इतनी दिलचस्प होती थी कि कहानी का हर एक किरदार मानो जैसा ज़िंदा लगता था फिर चाहे वह चूहा हो या एक पेड़। अब बात पेड़ की हुई है तो आज हम आपको बताते है कि दुनिया में सचमे एक पेड़ ऐसा है जो ज़िंदा है, जी हां, अपने सही जाना ये पेड़ सांस लेता है। आजकल सोशल मीडिया पर एक video viral हो रहा है जिसमे एक पेड़ सांस लेता दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं।  

Viral हुई सांस लेते पेड़ की वीडियो 

वीडिओ में आप देख सकते हो की किस तरह ये पेड़ सांस ले रहा है। आपको बतादे की इस वीडियो की लोगो ने इतना पसंद किया है कि Youtube पर हुई इस वायरल वीडिओ को 5.5 मिलियन बार देखा गया है। ये घटना एक शख्स द्वारा वीडियो में कैद की गयी है। उस शख्स ने बताया कि, 'उस क्षेत्र में कुछ नीचे ले जाया जा रहा था और हमने जोर से दरार की आवाज सुनी और इस पेड़ को देखा। उसने आगे बताया कि हवा के झोंके ने पेड़ को ऐसा बना दिया जैसे वह सांस ले रहा हो। वीडियो को अब तक देख कर यूजर्स ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा कुछ नहीं देखा और यह किसी फिल्म की तरह लग रहे रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ये डरावना है जैसे 'Stranger Things' जैसा लग रहा है।  इस तरह वीडियो पर बहुत से रिएक्शन आये है।  

कहा की है ये घटना ?

ये घटना कैलगरी शहर के जंगलो दिखाई गई है। दरअसल, इन जगंलों में पेड़ के जड़ों में गर्म हवा भरने का मामला पहले से सामने आता रहा है, जिसे डफी मॉसी फॉरेस्ट भी कहा जाता है। जहां एक पेड़ के तने में दरार है और वह जोर से सांस ले रहा है। इस घटना को एक व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया। वायरल हुए इस वीडियो को देख कर लोगो ने कहा, 'लगता है कि यहां की जमीन पर कुछ हलचल हुई होगी ' एक यूजर इस घटना के बैकग्राउंड के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखा और उसने सोचा कि पेड़ में दरार का कारण क्या था। कुछ लोग तो यह पूछ रहे हैं कि क्या अब वह पेड़ जीवित है ? एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे यह घटना एक रूमी कविता की याद दिलाती है कि प्रकृति टूटती नहीं, झुकती है '।