Live video of death on Purvanchal Expressway, BMW speed collides with 230 container
BREAKING
चंडीगढ़ में शाम 7 बजे तक सभी दुकानें बंद करने का आदेश; बार-क्लब, रेस्टोरेंट और मॉल भी बंद होंगे, DC ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा चंडीगढ़ DC का आदेश- शहर में नहीं फोड़े जाएंगे पटाखे; शादी या किसी भी सेलिब्रेशन में आतिशबाज़ी नहीं, कहा- लोग पैनिक हो सकते हैं IPL 2025 के अभी और मैच नहीं होंगे; भारत-पाकिस्तान टकराव को देख BCCI का बड़ा फैसला, IPL अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड भीख मांगने पर आ गया पाकिस्तान; दुनिया से गिड़गिड़ाकर और कर्ज मांग रहा, बोला- भारत ने बहुत नुकसान पहुंचाया, अर्जेंट लोन की जरूरत सावधान! चंडीगढ़ में ड्रोन हमले का अलर्ट; एयरफोर्स की वार्निंग के बाद शहर में फिर बजे सायरन, DC की हिदायत- घरों के अंदर रहें लोग

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मौत का लाइव वीडियो, BMW की स्पीड 230 कंटेनर से भिड़ी

Live video of death on Purvanchal Expressway, BMW speed collides with 230 container

Live video of death on Purvanchal Expressway, BMW speed collides with 230 container

सासाराम।  चारों मरेंगे... FB पर लाइव होते ही BMW में सवार बिहार के रोहतास के इंजीनियर दीपक आनंद ने पहली बात यही बोली। उस वक्त दीपक अपने चचेरे साले डॉक्टर आनंद कुमार और दो अन्य दोस्तों के साथ UP के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को बेहद तेज रफ्तार से दौड़ती BMW में सवार था। धीरे-धीरे कार की रफ्तार बेकाबू हो गई और वह सुल्तानपुर में सामने से एक कंटेनर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चारों की मौत हो गई।

मौत से पहले BMW की स्पीड दिखाने के लिए उसके स्पीडोमीटर पर कैमरे का फोकस किया गया था। इस दौरान उनकी बातचीत का वीडियो भी फेसबुक पर लाइव चल रहा था। इस वीडियो में आगे जो दिख रहा है वह दिल दहलाने वाला है। सवा करोड़ रुपए की BMW 62-63 किमी प्रति घंटे से चल रही थी। बाद में इसकी स्पीड बढ़ती है, बढ़ते-बढ़ते यह 230 किमी प्रति घंटे तक जाती है। फेसबुक का पूरा वीडियो एक्सीडेंट तक तो नहीं पहुंचता, लेकिन उन पलों को जरूर महसूस करा देता है, जिसके बाद चार जिंदगियां खत्म हो गईं।

स्पीड आ रहा है न...130...200 पार करेगा....स्पीड में 300 पहुंचा देगा....सीट बेल्ट लगा लीजिए....(रोड) सीधा है...अब यहीं से मार...स्पीड आ रहा है न (कैमरा में)....170...200...रिकार्ड कीजिए। जी...आ रहा है...206...300 मार...300 मार...कम से कम 290 होना चाहिए....जितना (गाली) सकते हो करो....सीधा है (रास्ता)...(गाली) 50 हजार रुपया इसलिए ही लगाए हैं कि स्पीड भी न दे....चल...फुल स्पीड में...ब्रेक मत करना...ब्रेक मत करना...चल...चल...छोड़ मत (एक्सीलरेटर)...छोड़ेगा तो चढ़ेगा नहीं....। इसके बाद खामोशी। हादसे के वक्त कार भोला चला रहे थे।

परिजन के अनुसार डॉ. आनंद कुमार महंगी कार और बाइक के शौकीन थे। उनके पास 16 लाख की बाइक भी थी। हाल में लगभग सवा करोड़ में नई BMW कार खरीदी थी। इसकी ही सर्विसिंग के लिए लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ चचेरे बहनोई झारखंड निवासी इंजीनियर दीपक आनंद, एक दोस्त अखिलेश सिंह व एक अन्य दोस्त भोला कुशवाहा थे। भोला ही गाड़ी ड्राइव कर रहा था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अंदर बैठे चारों लोग और BMW का इंजन दूर जा गिरे। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया है। मृतक का सिर और हाथ 20-30 मीटर दूर जाकर गिरा है। साथ ही कार के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद BMW कार को बोरियों में भरकर ले जाया गया।

डॉक्टर आनंद कुमार डेहरी प्रखंड के महादेवा के रहने वाले थे। वे जमुहार स्थित एनएमसीएच में लेप्रोसी विभाग में HOD थे। आनंद प्रकाश की शादी पिछले साल औरंगाबाद जिले में हुई थी। आंनद कुमार मशहूर डॉक्टर और जदयू नेता निर्मल कुमार के छोटे बेटे थे। डॉ. निर्मल कुमार फिलहाल पार्टी की ओर से औरंगाबाद लोकसभा के प्रभारी हैं।

जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां रूट डायवर्ट किया गया है। सात दिन पूर्व इसी जगह बरसात से सड़क बैठ गई थी। सप्ताह भर पहले गुरुवार को 5 फीट गहरे और 15 फीट लंबे गड्ढे में कार फंस गई थी। इसको रिपेयर तो कर दिया गया, लेकिन रूट अब तक डायवर्ट है। इसलिए तेज रफ्तार BMW सामने से कंटेनर से टकरा गई। हादसे में चारों की मौत हो गई।