दो भाइयों की छीना झपटी में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, बड़े भाई की मौत
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

दो भाइयों की छीना झपटी में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, बड़े भाई की मौत

दो भाइयों की छीना झपटी में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली

दो भाइयों की छीना झपटी में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, बड़े भाई की मौत

बिजनौर। बिजनौर के जलीलपुर में ग्राम दत्तियाना में दो भाइयों की लाइसेंसी बंदूक को छीना झपटी हो गई। जिसमें छोटे भाई से गोली चल गई और बड़े भाई के पेट में लग गई। उपचार को मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया है।

यह है मामला

ग्राम दत्तियाना निवासी ब्रजवीर व रूपेंद्र पुत्रगण अशोक कुमार सोमवार रात्रि लाइसेंसी बंदूक जंगल ले जाने को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। अचानक छोटे भाई ब्रजवीर से गोली चल गई और बड़े भाई रूपेंद्र के पेट में लग गयी। गंभीर हालत में स्वजन उपचार को मेरठ ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया है। उधर, हादसे से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।