LIC धन संचय प्लान – यहाँ मिलेगी नए प्लान की पूरी जानकारी
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

LIC धन संचय प्लान – यहाँ मिलेगी नए प्लान की पूरी जानकारी

LIC धन संचय प्लान – यहाँ मिलेगी नए प्लान की पूरी जानकारी

LIC धन संचय प्लान – यहाँ मिलेगी नए प्लान की पूरी जानकारी

नई दिल्ली। LIC Dhan Sanchay: लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) की तरफ से मंगलार को एक नया धन संचय सेविंग प्लान (LIC Dhan Sanchay Saving Plan) लॉन्च किया गया। जो कि देशभर में आज यानी 14 जून 2022 से लागू हो गया है। यह एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिव्यूजुअल सेविंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जो कि सेविंग के साथ ही जीवन बीमा कवर सुविधा मुहैया कराता है।

5 से 15 साल के लिए होगा प्लान 

एलआईसी ने कहा कि इस प्लान की मेच्योरिटी की तारीख के बाद भुगतान के दौरान गारंटीड बेनेफिट्स दिए जाएंगे। साथ ही गारंटीड टर्मिनल बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे। एलआईसी का धन संचय प्लान 5 साल से लेकर अधिकतम 15 साल के लिए है। यह प्लान आपको निश्चित इनकम बेनिफिटस देगा। साथ ही इनकम बेनिफिट्स में बढ़ोतरी, सिंगल प्रीमियम लेवल इनकम बेनिफिट्स और सिंगल प्लान की सुविधा मिलेगी। एलआईसी धन संचय प्लान में  लोन लेन की भी सुविधा मिलती है। साथ ही अतिरिक्त पैसे देकर आप राइडर्स भी खरीद सकते हैं।

LIC ने लॉन्च किए चार प्लान 

एलआईसी धन संजय योजना के तहत कुल चार तरह के प्लान पेश किए गए हैं। इसके A और B प्लान के तहत 3,30,000 रुपये का सम एश्योर्ड प्लान पेश किया जाएगा। साथ ही प्लान C के तहत 2,50,000 रुपये का न्यूनतम सम-एश्योर्ड कवर दिया जाएगा। वही प्लान D में 22,00,000 रुपये का सम-एश्योर्ड कलर मिलेगा। इन प्लान के लिए अधिकतम प्रीमियम की लिमिट तय नहीं की गई है। जबकि इस प्लान के लिए मिनियम आयु वर्ष 3 साल है।

कहां से खरीदें एलआईसी का धन संचय प्लान 

एलआईसी के धन संचय प्लान को ऑफ लाइन खरीदा जा सकता है। साथ ही इसे ऑनलाइन मोड से भी खरीदने की सुविधा दी गई है।