टेनेंसी एक्ट मामले में सुनवाई के बीच वकीलों ने काम किया बहाल, अगली सुनवाई 27 मई को
Lawyers Resume Work Amid Hearing in Tenancy Act Case
चंडीगढ़: Lawyers Resume Work Amid Hearing in Tenancy Act Case: प्रस्तावित टेनेंसी एक्ट से जुड़े मामले की सुनवाई के बीच जिला बार एसोसिएशन चंडीगढ़ ने बुधवार को काम फिर से शुरू करने का निर्णय लिया। बार की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह मामला 20 मई 2026 को माननीय डिवीजन बेंच-IV के समक्ष सूचीबद्ध था।
बताया गया कि मामले की सुनवाई पहले ही शुरू हो चुकी है और अदालत ने इसे दोपहर 2:00 बजे बहस के लिए निर्धारित किया है। मामले के न्यायालय में लंबित होने को देखते हुए टेनेंसी एक्ट कमेटी और एग्जीक्यूटिव कमेटी ने तत्काल प्रभाव से काम बहाल करने का फैसला लिया।
बार की ओर से सभी न्यायिक अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि बुधवार को सूचीबद्ध मामलों में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए, क्योंकि काम के अचानक शुरू होने के चलते कुछ अधिवक्ता अदालतों में उपस्थित नहीं हो सकते हैं।
बार ने यह भी स्पष्ट किया है कि हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद ही इस मामले में आगे की रणनीति तय की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई अब 27 मई को होगी।