फर्रुखाबाद में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ शहीद नायब सूबेदार काअंतिम संस्कार संपन्न
BREAKING
पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया

फर्रुखाबाद में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ शहीद नायब सूबेदार काअंतिम संस्कार संपन्न

Last Rites of Martyred Naib Subedar

Last Rites of Martyred Naib Subedar

फर्रुखाबाद 19 फरवरी यू एन आई/वार्ता। Last Rites of Martyred Naib Subedar: भारतकी एल0 ओ0 सी0 पर हुए हादसे में, शहीद हुए नायव सूबेदार सुनील कुमार 35 बर्ष का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ आज भी बुधवार को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में उनके पैतृक ग्राम दुल्लामई मेअंतिम संस्कार उनके पुत्र ईशू द्वारा मुखाग्नि  ने देकर किया गया।

सूत्रों के अनुसार वर्ष 2009 में,सेना में भर्ती हुए नायव सूबेदार सुनील कुमार उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले की सदर तहसील के ग्राम दुल्लामई के निवासी थे। 16 फरवरी 2025 को एल ओ सी लद्दाख के समीप पर एक हादसे में सुनील कुमार शहीद हो गए। इसके बाद 71 इंजीनियर रेजीमेंट के हवलदार अरुण एवं अन्य सैनिक उनके पार्थिव शरीर को, फतेहगढ़ मिलिट्री हॉस्पिटल लाये और यहां से उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक ग्राम दुल्लामई ले जाया गया, जहां फर्रुखाबाद सदर तहसील के नायब तहसीलदार सनी कनौजिया ने, परिवारी जनों को सांत्वना प्रदान की। शहीद के परिवारी जनों में, पत्नी रेखा के अलावा एक पुत्री और दो अबयस्क छोटे-छोटे पुत्र है। इधर फतेहगढ़ राजपूत रेजीमेंटकी सशस्त्र सैनिक टुकड़ी ने ,उनके आवास पर पहुंचकर शहीद सुनील कुमार को ,पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, डीआईजी/पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति एवं अन्य सैन्य अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर शोक श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके बाद गांव के समीप में ही अंतिम संस्कार के लिए शहीद सुनील कुमार की शब यात्रा हुई।इसमें विभिन्न दलों में सपा, भाजपा, के अलावाबड़ी संख्या में ग्रामीण, पारिवारिक जनो ने भाग लिया। यहां शहीद नायव सूबेदार सुनील कुमार के पुत्र ईशू द्वारा मुखाग्नि लेकर अंतिम संस्कार किया।

मिली खबरों के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, आज बुधवार दोपहर बाद शहीद नायब सूबेदार सुनील कुमार के आवास पहुंचे जहां उन्होंने शाहिद की पत्नी रेखा को 35 लाख तथा पिता राज बहादुर को 15 लाख की अनुग्रह धनराशि की चेके भेंट की गई। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, भाजपा विधायक को सुशील शाक्य, भाजपा विधायक नागिन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।