Lalu Prasad
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद दोषी करार, देखें क्या कहा

Lalu

रांची। Lalu Prasad: अविभाजित बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दोषी करार दिए गए।

रांची में सीबीआई के विशेष जज एसके शशि की अदालत ने मंगलवार को यहां लालू प्रसाद को दोषी करार दिया है।

सीबीआई की अदालत ने लालू समेत मामले से जुड़े 99 अभियुक्तों सशरीर अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था।डोरंडा कोषागार से हुई अवैध निकासी के मामले में शुरू में कुल 170 आरोपित थे, इनमें 55 आरोपितों की मौत हो चुकी है। फिलहाल ट्रायल में 99 लोग शामिल हैं। इनमें को 24 को साक्ष्य व गवाह के अभाव में बरी करार दिया गया है तथा अदालत ने कुल 75 लोगों को दोषी करार दिया है।

डोरंडा कोषागार मामले की जांच में सीबीआई को 25 वर्ष लगे। इस मामले में सीबीआइ की ओर से 7 जून 2003 को पूरक चार्टशीट अदालत में दाखिल किया गया था। इस मामले में 26 सितंबर 2005 को आरोप तय हुआ था।