Know How Pomegranate Juice Help In Weight Loss Tips

Pomegranate Juice Weight Loss Tips : मोटापे से परेशान तो पीए अनार का जूस, वजन होगा चुटकियों में कम

Know How Pomegranate Juice Help In Weight Loss Tips

Know How Pomegranate Juice Help In Weight Loss Tips

Pomegranate Juice Weight Loss Tips : अनार का जूस एक पौष्टिक और स्वादिष्ट जूस होता है, जो विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे पीने से शरीर की कई समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अनार का जूस उन लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है, जो वजन को तेजी से घटाने की सोच रहे हैं। एक्सपर्ट की मानें तो अनार का जूस वजन को घटाने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है। 

यह भी पढ़े : Exercise For Hair Growth: एक्सरसाइज करने से भी बढ़ते है बाल, चौंक गए न! आइए जानते है की कैसे बालों की लंबाई बढ़ेगी? 

7 Nutritional Health Benefits Of Pomegranate | Swolverine

भूख मिटाता है
बढ़ते वजन पर रोक लगाने के लिए अनार के जूस का सेवन करना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अनार के जूस में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक पेट को भरने में मदद कर सकते हैं। जल्दी पेट भरने के कारण आपके शरीर में कम कैलोरी जाने के बावजूद भी आपको फुल महसूस होता है और ऐसे में वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।

How To Make Pomegranate Vinegar - Jamie Geller

यह भी पढ़े : Summer Tips: इस साल अगर बचना है तेज़ गर्मी से तो करना होगा इन आदतों से परहेज,स्वस्थ रहेगा बरक़रार 

फाइबर से भरपूर 
ताजा अनार के जूस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो डाइजेशन और कैलोरी को बर्न करने में मदद करती है। ये जूस आपके आंत को भी हेल्दी रखता है। 

Is Pomegranate Juice Good For Weight Loss? Find Benefits And Best Way To  Make It - NDTV Food

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
अनार एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और मेटाबोलिक रेट को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा, वजन घटाने में भी मदद करते हैं। 

Diet Cran•Pomegranate™ Cranberry Pomegranate Juice Drink | Ocean Spray®

पाचन स्वास्थ्य और मेटाबॉलिज्म रहता है ठीक
अनार को पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसमें फाइबर की मात्रा होती है जो पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने में सहायक है। जानवरों के अध्ययन में पाया गया है कि अनार के एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-कैंसर वाले प्रभाव होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने और बेहतर पाचन को सुनिश्चित करने में सहायक है। यह मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखकर पाचन और वजन के लिए फायदेमंद हो सकती है।

Not Just An Apple, But A Pomegranate A Day Can Also Keep The Doctor Away

इस टाइम पीना फायदेमंद
वैसे तो अनार के जूस का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है। हालांकि, जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, उन्हें इसका सेवन खाली पेट न करके खाने के साथ या खाना खाने के बाद इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। इसके अलावा दोपहर में भी अनार के जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।