Know About Stomach Heat Problem And Read Here Some Remedies

Stomach Heat Remedies : गर्मी के मौसम में हो जाती है पेट में गर्मी तो परेशान हैं तो इन 6 चीजें खाने से मिलेगी राहत 

Know About Stomach Heat Problem And Read Here Some Remedies

Know About Stomach Heat Problem And Read Here Some Remedies

Stomach Heat Remedies : गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को काफी दिक्क़ते हो जाती है। कभी एसिडिटी तो कभी फ़ूड पोइसिनिंग। इन सभी की वजह यही है की उल्टा सीधा खाने से पेट में गर्मी पड़ जाती है और कई बार शरीर में पानी की कमी के कारण पेट की गर्मी बढ़ जाती है। यदि पेट की गर्मी बढ़ी हुई रहती है तो बेचैनी, पेट दर्द या पेट में सूजन जैसे सामान्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं लेकिन यह समस्या यदि लंबे समय तक रहती है तो कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। यहां जानें पेट में गर्मी बढ़ने का क्या कारण है और इससे कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते है कुछ घरेलू उपाए जिससे इस तकलीफ से बचा जा सकता है।  

पेट में गर्मी के कारण 
पेट की गर्मी बढ़ने पर यह सबसे पहले पेट की आंतरिक परत को प्रभावित करता है और सूजन का कारण बनता है। गौरतलब है कि हमारे पेट में भोजन को पचाने के लिए लगातार एसिड बनते रहता है। ऐसे में यदि हमारे खाना खाने का समय ठीक नहीं रहता है तो एसिड पेट की आंतरिक परत को प्रभावित करने लगता है और कई तरह की समस्या पैदा होती है।

पेट में गर्मी होने के क्या कारण है, लक्षण और उपाय - Pet Ki Garmi Ke karan,  Lakshan aur Upay - Healthunbox

पेट की गर्मी बढ़ने पर इन बीमारियों का खतरा
यदि पेट की गर्मी बढ़ जाती है तो पेप्टिक अल्सर (Peptic ulcer) का खतरा बढ़ जाता है। पेट में छाले हो सकते हैं। घाव पेट की अंदरूनी परत और छोटी आंत के ऊपरी हिस्से में होते हैं। इसके अलावा इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (Irritable bowel syndrome) का भी खतरा रहता है। इस समस्या में आंत और पेट को प्रभावित होता है। कुछ लोगों में इनडाइजेशन (Indigestion) यानि पाचन की समस्या भी पेट में गर्मी के कारण ही होती है।

पेट की गर्मी से परेशान रहते है तो इन घरेलू उपाय से करें इसका इलाज | Home  Remedies To Treat Stomach Heat - Hindi Boldsky

केला गर्मी को करता है शांत
पेट की गर्मी बढ़ने पर केले का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे पेट की गर्मी शांत होती है और पेट में ज्यादा एसिड बनने की प्रक्रिया को धीमा करता है। पेट में ज्यादा गर्मी होने पर केले को दूध के साथ भी पी सकते हैं।

Bananas: Nutrition Facts, Health Benefits, and More | Everyday Health

उबले चावल
पेट की गर्मी बढ़ने पर उबले हुए चावल का सेवन करने से भी राहत मिलती है और पाचन की समस्या से निजात मिलती है। पेट की गर्मी बढ़ने पर रोटी की जगह बॉयल चावल कुछ दिन खाना चाहिए।

Boiled rice Recipes, How to make Boiled rice Recipes - Vaya.in

खीरा से भी मिलती है ठंडक
खीरा खाने से पेट की परत को पोषण और ठंडक मिलती है और राहत महसूस करते हैं। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है और यह आपके पेट को शांत करने में मदद कर सकती है।

Kheera in Winters: Should You Eat Cucumber in Cold Weather - Here What We  Know

दही
पेट की गर्मी बढ़ने पर दही को रामबाण औषधि माना जाता है। यह पेट की जलन को कम तेजी से काम करता है। इस बात का ध्यान रखें कि पेट की गर्मी होने पर जब दही का सेवन करें तो इसमें नमक न मिलाएं।

6 Food Items That You Should Stop Eating With Curd