King Cobra Snake : देखे किस तरह King Cobra सांप ने चुपके से मुर्गी पर किया हमला, Viral वीडियो 

देखे किस तरह King Cobra सांप ने चुपके से मुर्गी पर किया हमला, Viral वीडियो 

King Cobra Snake

देखे किस तरह King Cobra सांप ने चुपके से मुर्गी पर किया हमला, Viral वीडियो 

King Cobra Snake : Wild Life: पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा जहरीले सांपों में से किंग कोबरा (King Cobra) सांप सबसे ख़तरनाक माना गया है। इसके काटने से कुछ ही पल में  इंसान की मौत हो जाती है। भारत समेत दक्षिण एशिया में यह सांप सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। इनका शिकार कभी चूहे ,बिल्ली, मेंढक,मुर्गी या पक्षी भी होते है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें किंग कोबरा ने एक मुर्गी और उसके चूजों पर हमला किया। यह वीडियो लोग देख कर हैरान रह गए। ज़रा आप भी देखे ये वीडिओ की कैसे मुर्गी ने सांप का डटकर सामना किया। 

सांप का मुर्गी पर हमला करना 

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि मुर्गी और उसके चूजे एक कोने में बैठे होते हैं। मुर्गी अपने चूजों के पास बैठकर देखभाल कर रही होती है, तभी कुछ ही सेकेंड में एक खतरनाक किंग कोबरा सांप (king cobra) आता है और फिर वह मुर्गी व उसके चूजे पर हमला करने का प्रयास करता है। हालांकि, मुर्गी यह पहले ही भांप लेती है और सांप के करीब आने से पहले ही मुर्गी अपने चूजों को बचाने के लिए लड़ाई के लिए आगे आ जाती है। फिर क्या था, किंग कोबरा बार-बार अपने फन से अटैक करता है, जबकि मुर्गी अपने चोंच से पलटवार करती है। 

मुर्गी ने अपने चूजों को बचाते हुए सांप का किया डटकर सामना

जैसे ही सांप मुर्गी के पास आता है तभी मुर्गी अपने चूजों को बचाने के लिए लड़ाई करती है और किंग कोबरा के सामने खड़े होकर डटकर सामना करती है। यह लड़ाई करीब 2 मिनट तक चलती है। हालांकि, बाद में मुर्गी व चूजे अपना इलाका छोड़ देते हैं और किंग कोबरा वहां अपना अड्डा जमा लेता है।  कुछ ही सेकेंड की फाइट में किंग कोबरा जीतने में कामयाब रहता है, लेकिन मुर्गी अपने चूजों के साथ वहां से चली जाती हैं। Youtube पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।