Killers of cattle will not be spared
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Haryana : करनाल गौशाला मामले में नहीं बख्शे जाएंगे गोवंश के हत्यारे, फरार आरोपियों की भी होगी जल्द गिरफ्तारी : मनोहर लाल

Manohar-Lal-New

Killers of cattle will not be spared

Killers of cattle will not be spared: चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने करनाल के फूसगढ़ स्थित गौशाला में गोवंश की हत्या के मामले में कहा कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। अभी तक पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की है, जल्द ही अन्य फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को स्वयं फूसगढ़ स्थित गौशाला का दौरा किया।

आरोपियों ने गोवंश को जहरीला पदार्थ खिलाया 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवंश की हत्या के मामले में पुलिस की जांच चल रही है। जांच में तथ्य सामने आए हैं कि आरोपियों ने गोवंश को जहरीला पदार्थ खिलाया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, तीन आरोपी अभी तक फरार हैं। जल्द ही इन फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है। मनोहर लाल ने कहा कि आरोपी दीवार फांदकर गौशाला में आए थे। शंका जाहिर की जा रही है कि मृत पशुओं का व्यापार करने वालों की मिलीभगत से आरोपी इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। हालांकि मामले में अभी जांच जारी है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

गोवंश के चारे व उनकी देखभाल के लिए नगर निगम को दिए दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री ने फूसगढ़ गौशाला में गोवंश की देखभाल को लेकर जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश के चारे की पूरी व्यवस्था की जाए। इसके साथ-साथ समय-समय पर इनके स्वास्थ्य की जांच भी होनी चाहिए। उन्होंने गौशला की चारदीवारी को लेकर भी नगर निगम के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मेयर रेनू बाला गुप्ता, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें ...

हरियाणा के नूंह में इतने दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद; सरकार से आदेश जारी, कहा- भारी हिंसा की संभावना है, रोकने के लिए यह कदम जरुरी

ये भी पढ़ें ...

हरियाणा के कैथल में 5 गाड़ियों की टक्कर; एक के बाद एक आपस में भिड़ीं, एक के अचानक ब्रेक मारने के बाद बिगड़ गया मामला