पंजाब के डेरा बस्सी के पार्क से 2 साल के बच्चे की किडनैपिंग
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

पंजाब के डेरा बस्सी के पार्क से 2 साल के बच्चे की किडनैपिंग

Kidnapping

Kidnapping

चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली में डेरा बस्सी के एक पार्क से बीते 21 नवंबर को किडनैप(Kidnapping) हुए बच्चे के अपहरण की वीडियो सामने आई है। इसमें एक संदिग्ध चंदन नाम के बच्चे को गोदी में उठा ले जाता नजर आ रहा है। CCTV फुटेज में आरोपी बड़े आराम से बच्चा ले जाता दिख रहा है।

डेरा बस्सी पुलिस पुलिस बच्चे की मां की शिकायत के बावजूद एक सप्ताह से बच्चे को ढूंढने में नाकाम रही है। घटना वाले दिन शाम 4 बजे की फुटेज सामने आई है। एक मिस्त्री का परिवार पिछले 1 महीने से चंडीगढ़-अंबाला पुल के नीचे रह रहा है।

बच्चा बीते 21 नवंबर को डेरा बस्सी के खातिक पार्क से गायब हुआ था। बच्चा पार्क में था, मगर उसके बाद परिवार को नहीं दिखा। यह बच्चा अपने परिवार के साथ चंडीगढ़-अंबाला हाईवे के नीचे रह रहा था। प्रवासी महिला ने थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। वहीं मामले में स्थानीय विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पुलिस को उचित कार्रवाई करने को कहा। जिसके बाद अब पुलिस हरकत में आई है। पुलिस स्थानीय लोगों से संदिग्ध का पता लगाने में जुटी है।

4 बच्चे थे अब तीन हैं पुल के नीचे

किडनैप हुए बच्चे की मां ने बताया कि उनके 4 बच्चे हैं। जो छोटा बच्चा किडनैप हुआ है उसका नाम चंदन है। महिला ने कहा कि उसका बच्चा पार्क में खेल रहा था। वहीं से वह किडनैप हो गया। महिला ने कहा कि पुलिस ने शुरुआत में केस दर्ज नहीं किया। मां ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर भी बच्चे को ढूंढने की काफी कोशिश की। महिला ने कहा कि उसका पति मिस्त्री का काम करता है। लगभग एक महीने से वह पुल के नीचे परिवार के साथ रह रही थी। महिला का सबसे छोटा बच्चा एक महीने का है।

यह पढ़ें: