'किसी धार्मिक किताब में नहीं लिखा...'; केरल हाई कोर्ट ने लगाई धार्मिक स्थलों पर पटाखे फोड़ने पर रोक
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

'किसी धार्मिक किताब में नहीं लिखा...'; केरल हाई कोर्ट ने लगाई धार्मिक स्थलों पर पटाखे फोड़ने पर रोक

Firecrackers Ban in Kerala

Firecrackers Ban in Kerala

कोच्चि। Firecrackers Ban in Kerala: केरल हाई कोर्ट ने धार्मिक स्थानों पर गलत समय में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर गलत समय में पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे क्योंकि किसी भी पवित्र पुस्तक में ऐसा कोई आदेश नहीं है जो भगवान को प्रसन्न करने के लिए पटाखे फोड़ने का आदेश देता हो।

पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाते हुए जस्टिस अमित रावल ने राज्य के सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को धार्मिक स्थानों पर छापेमारी करने और अवैध रूप से संग्रहीत पटाखों को जब्त करने का निर्देश दिया। 

जस्टिस रावल ने अपने आदेश में कहा कि कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाएगी। याचिकाकर्ताओं ने केरल में स्थित सभी धार्मिक स्थलों पर पटाखे जलाने से रोकने के लिए अदालत से हस्तक्षेप की मांग की है। अदालत ने कहा कि प्रतिवादियों का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्वान वकील ने इस तथ्य से इन्कार नहीं किया है और साथ ही इस तथ्य से भी इन्कार नहीं किया है कि इस अदालत ने भी आधी रात के बाद भी पटाखों का शोर सुना था। 

यह पढ़ें:

विदेशी लड़कियां, सांपों का जहर और रेव पार्टी... Bigg Boss विनर एल्विश यादव पर पुलिस का शिकंजा, FIR दर्ज, 5 गिरफ्तार VIDEO

पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों को मिले नए IAS अधिकारी; चंडीगढ़ की अंजलि गर्ग हिमाचल कैडर की अफसर बनीं, पूरी लिस्ट यहां देखिए

दिल्ली में प्रदूषण पर रेड अलर्ट, GRAP-3 लागू; हवा में घुले इस जहर से घुटने लगीं सांसें, राजधानी में अब रहेंगी ये पाबंदियां