Karnataka Woman Rape- बीवी के सामने शादीशुदा महिला से रेप; आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर धर्म बदलने को मजबूर किया, हैरान कर रही घटना

बीवी के सामने शादीशुदा महिला से रेप; आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर धर्म बदलने को मजबूर किया, हैरान कर रही हैवानियत की यह पूरी घटना

Karnataka Belagavi Woman Rape To Forced Religious Conversions

Karnataka Belagavi Woman Rape To Forced Religious Conversions

Karnataka Woman Rape News: कर्नाटक के बेलगावी से हैवानियत की बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 28 साल की एक शादीशुदा महिला के साथ रफीक नाम के एक शख्स ने अपनी बीवी के सामने रेप किया और इस दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं। जिसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल कर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया।

पीड़िता का आरोप है कि, उसके रेप के दौरान आरोपी रफीक की बीवी अपने पति की पूरा सहयोग कर रही थी। उसने एक महिला होते हुए भी महिला की अस्मत लुटने का विरोध नहीं किया। सिर्फ इसलिए क्योंकि वह दूसरे धर्म की थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि, दोनों पति-पत्नी कई महीनों से उसे अपने पति को तलाक देने और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए भी मजबूर कर रहे थे। वह उसे कुमकुम लगाने से रोकते थे और बुर्का पहनने के लिए मजबूर करते थे। इस घटना में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज की है।

अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, आरोपी रफीक ने महिला के साथ रेप करने के बाद उसे अपनी हर बात मानने के लिए दवाब डाला। रफीक और उसकी पत्नी दोनों ने मिलकर पीड़िता को अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया। पीड़िता के मुताबिक, रफीक और उसकी पत्नी कहते थे कि वह अपने पति को तलाक देकर उनके घर आकर रहे। साथ में धमकी दी कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसकी तस्वीरें लीक कर दी जाएंगी। धर्म परिवर्तन ना कराने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस कर रही कार्रवाई

फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इन सातों आरोपियों के खिलाफ रेप सहित अपहरण, कारावास और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।